- Home
- Viral
- Karnataka Election 2023 : कर्नाटक में मतदान के बीच की 8 तस्वीरें, नई नवेली दुल्हनों से लेकर 110 साल की महिला तक ने डाला वोट
Karnataka Election 2023 : कर्नाटक में मतदान के बीच की 8 तस्वीरें, नई नवेली दुल्हनों से लेकर 110 साल की महिला तक ने डाला वोट
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में 224 सीटों के लिए मतदान शुरू हो चुका है। आज 5 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मतों का प्रयोग कर रहे हैं। वोटिंग के बीच कुछ अनोखी तस्वीरें भी देखने को मिल रही हैं।

कर्नाटक चुनाव 2023 में चिक्कमंगलुरु जिले के मकोनाहल्ली में एक मतदान केंद्र आकर्षण का केंद्र रहा रहा यहां एक दुल्हन मंडप से सीधे वोट डालने पहुंची।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी अपना वोटा डाला। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु का इंफ्रास्ट्रक्चर आने वाले दिनों में और अच्छा हो और कर्नाटक में उद्योग को और बढ़ावा मिले इसके लिए मैंने वोट डाला है।
कापू विधानसभा के अवारलमट्टु में मेलिटा सारस नाम की नई नवेली दुल्हन ने भी वोट डाला।
एक्टर शाइन शेट्टी ने भी वोट डालने के बाद अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की।
हावेरी विधानसभा के रानेबेन्नुर में नव दंपतियों ने वोट डाला।
मांड्या जिले के बूदानुरु में 110 साल की थिम्मामा ने वोटा डाला, जिसके बाद चुनाव अधिकारियों ने उनका सम्मान किया।
इस बार के कर्नाटक चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच टक्कर का मुकाबला माना जा रहा है। वहीं जेडीएस को इस बार तगड़ा झटका लगने की संभावना है।
पोलिंग बूथ पर अपनी बारी आने का इंतजार करती महिलाएं..
खबर अपडेट हो रही है…
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News