इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पांच लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं कमेंट सेक्शन में लोग किली और नीमा की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

वायरल डेस्क. बॉलीवुड गानों पर लिपसिंग करके मशहूर हुए किली पॉल और नीमा पॉल का एक और वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में किली और नीमा इंडियन ड्रेस में नजर आए। दोनों ने इस ड्रेस में फिल्म जोश (2000) के गाने ‘हाय मेरा दिल चुरा के…’ पर डांस किया जिसे देख फैंस क्रेजी हो गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कुर्ता पजामा पहने नजर आए किली

वायरल वीडियो में किली कुर्ता पजामा पहने नजर आते हैं तो वहीं उनकी बहन नीमा लहंगा चोली। इसके बाद दोनों गाने के बोल और धुन पर अपने धांसू एक्सप्रेशन देते हैं, जिसे देखकर लगता है कि जोश फिल्म का ही सीन चल रहा हो। किली और नीमा के इस वीडियो को इंडियन फैंस ने काफी पसंद किया है। 

इस वीडियो ने जीता फैंस का दिल

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पांच लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं कमेंट सेक्शन में लोग किली और नीमा की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘अफ्रीका छोड़कर आप दोनों को भारत आ जाना चाहिए।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘किली भाई, क्या आपको किसी इंडियन से प्यार हो गया है।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘बहुत शानदार और नीमा की एंट्री तो एक दम जबर्दस्त।’ देखें वीडियो…

View post on Instagram

यह भी देखें : जोर-जोर से नाच रहा था लड़कियों का ग्रुप और तभी हो गया हादसा, देखें वायरल वीडियो

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…