27 वर्षीय किली पॉल तंजानिया के एक लोकप्रिय डांसर, कंटेन्ट क्रिएटर और इंस्टाग्राम सिलेब्रिटी हैं। वे कई सालों से अपनी बहन नीमा पॉल के साथ भारतीय गानों पर लिप सिंकिंग करके शॉर्ट वीडियो बनाते आ रहे हैं।

वायरल डेस्क. किली और नीमा पॉल का हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल हो ही जाता है। दोनों भाई बहन बॉलीवुड गानों पर ऐसी लिप सिंकिंग करते हैं कि देखकर मजा आ जाता है। मंगलवार को किली पॉल और नीमा ने हरियाणवी गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर लिप सिंकिंग के साथ जबर्दस्त डांस भी किया, जिसे देखकर सोशल मीडिया फैंस क्रेजी हो गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वीडियो देख फैंस हुए क्रेजी

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए किली ने कैप्शन लिखा, 'कुछ गाने जादूई होते हैं, क्या यहां कोई हरियाणवी है?'। बता दें कि इस वीडियो को डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। एक यूजर ने लिखा, 'जब आप दोनों परफॉर्म करते हैं तो ऐसे गानों का मजा कई गुना बढ़ जाता है'

कौन हैं किली और नीमा पॉल?

27 वर्षीय किली पॉल तंजानिया के एक लोकप्रिय डांसर, कंटेन्ट क्रिएटर और इंस्टाग्राम सिलेब्रिटी हैं। वे कई सालों से अपनी बहन नीमा पॉल के साथ भारतीय गानों पर लिप सिंकिंग करके शॉर्ट वीडियो बनाते आ रहे हैं। किली के इंस्टाग्राम पर 47 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं वहीं नीमा के 5 लाख। इन दोनों कंटेन्ट क्रिएटर के ज्यादातर फैन भारतीय हैं। द. अफ्रीका के किली पॉल ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल के बायो में 'जय हिंद' भी लिखा हुआ है। देखें वीडियो…

View post on Instagram

यह भी देखें :  Taj होटल जाकर इस शख्स ने चिल्लर से भरा फूड बिल, वीडियो देखकर लोगों ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट्स

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…