ओवर द टॉप यानी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की एक डॉक्यूमेंट्री इन दिनों चर्चा में है। यह डॉक्यूमेंट्री सच्ची घटना पर आधारित है और इसे जिस शख्स पर बनाया गया है, वह आज भी जिंदा है। उसके कारनामे आपको हैरान कर देगी। 

नई दिल्ली। ओवर द टॉप (Over The Top) यानी ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की एक डॉक्यूमेंट्री इन दिनों चर्चा में है। यह डॉक्यूमेंट्री एक ऐसे शख्स पर बनी है, जिसे लोग एक समय भगवान समझते थे। उसकी हर बात पत्थर की लकीर होती। उसके एक इशारे पर लोग नाचते थे। मगर धीरे-धीरे उसकी कलई खुलती गई और वह ढोंगी गुरु अब सलाखों के पीछे है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नेटफ्लिक्स ने जो डॉक्यूमेंट्री बनाई है, उसका नाम 'किप स्वीट प्रे एंड अबे' है। इसका प्रीमियम जारी हो चुका है और इसके आने के बाद से ही इस करीब 66 साल के गुरु घंटाल की, जिसका नाम वॉरेन जेफ्स है, की चर्चा जोरशोर से होने लगी है। इस गुरु घंटाल पर बहुत सी बच्चियों से रेप का आरोप है। कहा जाता है कि समय बलवान तो फलाने पहलवान। इस गुरु घंटाल के साथ भी ऐसा ही था। यौन शोषण का दोषी पाए जाने से पहले तक इसे लोग फरिश्ता मानते थे। 

पिता चलाते थे चर्च, विरासत में दे गए, जिसे इसने अय्याशी का अड्डा बना दिया 
दरअसल, वॉरेन के पिता चर्च चलाते थे। जब वे मरे, तो इसे दे गए। इसने चर्च को बार टाइप बना दिया। बिल्कुल अय्याशी का अड्डा। इसके चर्च में लोग रहने के लिए आने लगे। एक समय तक इसके इसके चर्च में करीब एक हजार लोग रहते थे, जिसमें औरतों और बच्चियों की संख्या अधिक थी। आधिकारिक तौर पर तो उसने 78 शादी कर रखी थी और पता नहीं कितनी तो ऐसी-वैसी शादी थी इसकी। इसकी 25 बीवियों की उम्र 12 से 17 साल थी यानी की नाबालिग। इसकी सबसे बड़ी पत्नी की उम्र 66 साल थी। 

65वीं बीवी ने खोला राज- पांच साल की बच्चियों से हम बिस्तर होता था 
इसकी 65वीं बीवी का नाम था ब्रिएल। शादी जब हुई तब ब्रिएल की उम्र 18 साल थी और वॉरेन की उम्र 50 साल। उसे अंदर की दुनिया पसंद नहीं आ रही थी। 2006 में वह चर्च से भागी और पुलिस में जाकर इस गुरु घंटाल का सारा चिठ्ठा खोल दिया। ब्रिएल के अनुसार, यह गुरु पांच साल की बच्चियों के साथ भी हम बिस्तर होता था। इसके बाद पुलिस ने चर्च पर छापा मारा। लोगों को बाहर निकाला और इसे जेल भेजा। करीब 16 साल पहले गिरफ्तार किए गए वॉरने को 2011 में उम्र कैद की सजा सुनाई गई। इसके बाद से वह जेल में मरने के कई प्रयास कर चुका है, लेकिन सफल नहीं हुआ।