कोरिया की एक महिला बच्चे को हिंदी सिखा रही है। इसमें वह पकौड़े के बारे में बताती है। बच्चा खेल-खेल में पकौड़े को जिस तरह बताता है, वह बेहद मजेदार है। वीडियो को अब तक साढ़े तीन लाख से अधिक बार देखा गया है। 

ट्रेंडिंग डेस्क। सोशल मीडिया पर एक कोरियाई महिला का वीडियो तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अपने बेटे को हिंदी सिखा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए इस वीडियो को साढ़े लाख से अधिक बार देखा गया है और 20 हजार से अधिक यूजर्स इसे पसंद कर चुके हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस वीडियो को एक भारतीय कोरियाई दंपति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट प्रेम किम फॉरएवर पर पोस्ट किया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, कोरियाई पत्नी बेटे को हिंदी सिखा रही है। इस वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि कोरियाइ्र महिला एक प्लेट की ओर इशारा कर रही है, जिसमें पकौड़ा रखा है। महिला बेटे से पूछ रही है कि यह क्या है। 

View post on Instagram

इसके बाद महिला खुद जवाब देते हुए कहती है, ये पकौड़ा है यानी यह एक पकौड़ा है। फिर महिला लड़के को इसके बारे में और बताती है। वीडियो में मां और बेटे की इस जोड़ी को पकौड़ा शब्द को एक साथ कई बार दोहराते हुए सुना जा सकता है। महिला अपने बेटे को बताती है, पकौड़ा में बहुत स्वाद होता है यानी पकौड़े बहुत स्वादिष्ट होते हैं। 

पकौड़े को घोड़े की तरह दौड़ाने लगता है बच्चा 
इसके बाद पकौड़े को घोड़े की तरह दौड़ाने लगाता है और दौड़ते वक्त घोड़े की टाप वाली आवाज निकालने लगा। इस वीडियो को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। शेयर किए जाने के बाद से वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। नेटिजंस ने पोस्ट के कमेंट बॉक्स में खूब सारे इमोजी से अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा, हमेशा की तरह प्यार भरी पोस्ट। एक अन्य लिखा, आप दोनों कितने क्यूट हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने बच्चे को क्यूट बेबी लिखा। इससे पहले हाल ही में एक विदेशी महिला का हिंदी भाषा में चाय बेचने की नकल करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इसमें महिला अच्छी हिंदी बोलती दिख रही है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

ट्रक में भरी शराब सड़क पर गिर गई, देखिए लोगों ने पलभर में किया कुछ ऐसा...

ललित मोदी ने 11 साल पहले कराया था सुष्मिता सेन का ये बड़ा काम, तब से दोनों के बीच पक रही खिचड़ी!

बच्ची के संस्कार का वीडियो वायरल, स्मृति ईरानी से लेकर कई बड़ी शख्सियत ने की तारीफ