सपा नेता ने पर्यावरण मुद्दों पर सक्रिय रहने वाली मणिपुर की लिसिप्रिया कंगजुम को विदेशी नागरिक बता दिया, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। 

नई दिल्ली। जलवायु और पर्यावरण मुद्दों पर मुखर रहने वाली दस साल की लिसिप्रिया कगुजम इन सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। लिसिप्रिया ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में स्थित ताजमहल के चारों और गंदगी और अव्यवस्था की एक फोटो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की थी। इस दौरान उनके हाथ में एक पोस्टर भी था, जिस पर ताजमहल के पिछले हिस्से में गंदगी के बारे में लिखा था। 

विश्व धरोहर में शामिल ताजमहल को देखने के लिए दुनियाभर से पर्यटक आते हैं। एशिया में यह दूसरे नंबर पर ऐसी धरोहर है, जिसे देखने के लिए सबसे अधिक लोग यहां आते हैं। पहले नंबर पर कंबोडिया का अंगकोरवाट मंदिर है। मगर अब यहां पर्यटकों के आने के साथ-साथ गंदगी का साम्राज्य भी बढ़ता जा रहा है। आगरा दुनियाभर में आठवां सबसे प्रदूषित शहर है। 

Scroll to load tweet…

लिसिप्रिया कंगुजम ने सोशल मीडिया पर ताजमहल के चारों तरफ गंदगी की फोटो पोस्ट की थी 
बहरहाल, हाल ही में पर्यावरण मुद्दों पर सक्रिय लिसिप्रिया कंगुजम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ताजमहल के हर तरफ डस्टबिन और बिखरे हुए प्लास्टिक की फोटो पोस्ट की है। फोटो में देखा जा सकता है कि लिसिप्रिया के हाथ में एक पोस्ट भी है, जिस पर लिखा है- ताजमहल के पीछे की सुंदरता के पीछे प्लास्टिक का प्रदूषण। उन्होंने ट्वीट के साथ कैप्शन में लिखा- ताजमहल के पीछे की सुंदरता। धन्यवाद इंसान। आप इसे प्रदूषित कह सकते है, मगर आपके प्लास्टिक के थैले का एक टुकड़ा, प्लास्टिक की बोतलों के कारण ही यह स्थिति बनी है। 

Scroll to load tweet…

सपा नेता ने लिसिप्रिया को बताया विदेशी, जवाब में हुए ट्रोल 
वहीं, लिसिप्रिया के इस ट्वीट को सपा नेता मनीष जगन अग्रवाल ने रीट्वीट किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- विदेशी पर्यटक भी भाजपा शासित योगी सरकार को आइना दिखाने को मजबूर हैं। भाजपा की सरकार में यमुना जी गंदगी से भरी पड़ी हैं। ताजमहल को खूबसूसरती पर ये गंदगी एक बदनुमा दाग है। विदेशी पर्यटक द्वारा सरकार को आइना दिखाना बेहद शर्मनाक है। भारत और यूपी की ये छवि भाजपा सरकार ने बनाई है। इसके जवाब में लिसिप्रिया ने लिखा- हेलो सर, मैं विदेशी नहीं हूं बल्कि, गौरान्वित भारतीय हूं। इसके बाद सपा नेता जमकर ट्रोल हो रहे हैं। 

हटके में खबरें और भी हैं..

मां-बेटी की जोड़ी ऑनलाइन पोस्ट करती है ऐसा कंटेट 5 मिनट के मिलते है एक लाख रुपए

ये मॉडल नहीं ड्राइवर है, 3 करोड़ की ट्रक में सड़क पर निकलती है तब देखिए इसका ग्लैमरस अंदाज 

लड़की बनने के लिए हर रकम अदा करने को तैयार था, सेक्स चेंज कराकर जब घर पहुंचा, तो गांव वाले कपड़े उतारने लगे