सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शेर के बच्चों और एक महिला के बीच अनोखा मां-बच्चे का रिश्ता दिखाया गया है। यह वीडियो दर्शाता है कि कैसे इंसान और जंगली जानवरों के बीच गहरा प्यार भरा रिश्ता बन सकता है।

वायरल न्यूज, lioncubs human animal relationship wildlife । जंगल का राजा शेर की आहट होते ही बड़े-बड़े जानवर पीछे हट जाते हैं। मनुष्य के साथ शेरों का कोई कनेक्शन नहीं है। दोनों एक दूसरे के एरिया में दखलअंदाजी नहीं देते हैं। हालांकि अब शेरों का तादाद लगातार घटती जा रही हैं। शहरीकरण ने जंगलों को लील लिया है, इससे जानवरों को शिकार और रहवास की समस्या का सामना करने पड़ रहा है। कई बार तो भूख-प्यास से भी ये जीव दम तोड़ देते हैं। हालांकि अब सरकार और कई संगठन वाइल्ड लाइफ को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में कई मौके ऐसे आते हैं, जब शेरनी या दूसरे जंगली जानवरों से बिछड़े बच्चों को इंसानों की मदद से पाला जाता है। हालांकि ऐसे बच्चों को भी गाय- भेंस या दूसरे पालतू जानवरों का दूध बॉटल से दिया जाता है। लेकिन उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखी जाती है। कभी-कभी बच्चों को पालते-पालते इंसानों और जानवरों के बीच क्लोज बॉंडिंग हो जाती है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में शेरों के बच्चों और महिला के बीच एकदम मां- और बच्चों का रिश्ता दिखाई दे रहा है। शिकारी के पंजों से छीनकर लाए शेर के चारों बच्चे

freyaaspinall इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में इस यूजर ने लंबा कैप्शन देते हुए जानकारी शेयर की है, जिसमें उन्होंने जानकारी दी है। कुछ महीने पहले, हमने 4 शेरों के बच्चों को बचाया था, जो लगभग मरने की कगार पर पहुंच गए थे। वे किसी ऐसे शख्स की कैद में थे, जो जानवरों की हड्डियां या दूसरे अंग बेचते हैं। इनकी मां के बारे में तो हें पता नहीं था, लेकिन इन चा बच्चों को हम अपने पास लेकर आ गए थे। अब ये हमारे बच्चों की तरह घर में रहते हैं, खाना खाते हैं, हमारे साथ ही सोते हैं। ये मुझे ही अपनी मां मानते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred



View post on Instagram

शेरों के बच्चों के प्रति जताया प्यार

पोस्ट पर नेटीजन्स ने कॉमेन्ट करते हुए इस यूजर को दयालु महिला बताया है। वहीं कई लोगों ने शेरों के बच्चों के प्रति अपने इमोशन जताए हैं।

ये भी पढ़ें- 

सुहागरात पर खुला ऐसा राज, दंग रह गया पति, फिर बेशर्म पत्नी ने किया ये काम