एक शख्स अस्तबल में जाकर घोड़ों के साथ घिनौनी हरकत करता था। उसकी करतूत से तीन घोड़े घायल हो चुके थे। सीसीटीवी फुटेज में जब देखा गया तो सच सामने आया। उसके बाद बंदे को दस साल के लिए जेल भेज दिया गया। 

नई दिल्ली। एक शख्स अस्तबल में घुसकर घोड़े के साथ रेप कर रहा था। उसकी इस घिनौनी हरकत से तीन घोड़े बुरी तरह घायल हो चुके थे। घोड़ों का मालिक उनके घायल होने की वजह नहीं जान पाता था। हां, जब उन्हें इलाज के लिए ले जाता, तब डॉक्टर चौंकाने वाली जानकारी देते, मगर वह यह नहीं समझ पाता कि यह हरकत आखिर करता कौन है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हालांकि, अस्तबल में सीसीटीवी लगा हुआ था, लेकिन मालिक को कभी सीसीटीवी देखने का ख्याल ही नहीं आया, जबकि तीनों बार की हरकत सीसीटीवी में कैद हो चुकी थी। वैसे यह तीनों रेप एक साथ नहीं बल्कि, करीब आठ महीने के अंतराल में हुए थे। यह चौंकाने वाली घटना अमरीका के टेक्सास की है। आरोपी शख्स का नाम जीन मैरी बुगोमा है। 

डीएनए सैंपल में सामने आए सबूत 
पुलिस के अनुसार, शख्स ने घोड़े के साथ रेप की बात स्वीकार कर ली है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने सुनवाई के बाद बीते बुधवार को उसे दोषी पाया और दस साल जेल की सजा सुनाई है। यही नहीं, रेप की पुष्टि के बाद उसकी डीएनए जांच भी हुई, जिसमें उसके सीमेन घोड़े में मिले। इसके अलावा, यह हरकत सीसीटीवी में भी कैद हो गई थी। 

तीसरी बार घोड़े घायल मिले तो मालिक को शक हुआ 
पुलिस ने बताया कि जीन मैरी बुगोमा जून 2020 से लेकर फरवरी 2021 के बीच तीन बार अस्तबल में गया और इस शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया। सीसीटीवी में दिखा कि वह नग्न हालत में अस्तबल में घुम रहा था। मालिक ने घोड़ों की जांच की तो उसके दो घोड़े घायल अवस्था में मिले। इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गया, जहां उसे बताया गया कि इनके साथ रेप हुआ है। हालांकि, मालिक को जीन मैरी बुगोमा पर शक नहीं हुआ। इसके बाद फिर ऐसी घटना हुई, तो उसने सीसीटीवी खंगाला, जिसमें बुगोमा नग्न अवस्था में दिखाई दिया। इसकी शिकायत उसने पुलिस से की। जांच में सच सामने आया, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि जीन मैरी बुगोमा अब दस साल तक जेल में ही रहेगा। 

हटके में खबरें और भी हैं..

ये मॉडल नहीं ड्राइवर है, 3 करोड़ की ट्रक में सड़क पर निकलती है तब देखिए इसका ग्लैमरस अंदाज 

टीचर ने नशे में लड़के से किया रोमांस, प्रेग्नेंट हुई तो पता चला वह उसका स्टूडेंट रह चुका था

इस शादी की जबरदस्त चर्चा, जानिए 18 साल की आलिया ने 61 साल के शमशाद से क्यों किया निकाह