यह चौंकाने  वाला मामला अमरीका का है, जहां एक युवक ने फ्लाइट में उड़ान के दौरान यात्रियों से अश्लील हरकत की। युवक की इस हरकत से लोग गुस्सा हो गए और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 

नई दिल्ली। एक युवक ने विमान मे उड़ान के दौरान यात्रियों से फोटो शेयर की। इस फोटो को देखने के बाद लोग बेहद गुस्से में आ गए। कुछ यात्रियों ने इसकी शिकायत एयर होस्टेस से की, तो कुछ ने इसकी शिकायत सीधे पुलिस से कर दी। अब लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक महिला यात्री ने वीडियो शेयर कर इस मामले की जानकारी दी है। उसने बताया कि एक युवक ने तीन घंटे एक फ्लाइट के दौरान गंदी हरकत की। इस युवक ने यात्रियों को ऐसी फोटो दिखाई, जिससे वे बेहद आक्रोशित हो गए। इसके बाद वहां हंगामा मच गया। 

युवक ने एयरड्रॉप पर अपने प्राइवेट पार्ट की फोटो शेयर कर दी 
दरअसल, महिला यात्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर वीडियो शेयर कर बताया कि इस युवक ने यात्रियों को अपनी प्राइवेट पार्ट की फोटो शेयर कर दी थी, जिससे देखकर लोग वहां परेशान हो गए। युवक का नाम लैरी है और इसने एयरड्रॉपर यात्रियों के साथ प्राइवेट पार्ट की फोटो शेयर कर दी थी। यात्रियों ने मामले की शिकायत एयर होस्टेस को दी और अपने गुस्से का इजहार किया, जिसके बाद एयर होस्टेस ने इसकी सूचना एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टॉफ को दी। 

युवक ने बताया- मजा आ रहा था इसलिए भेज रहा था फोटो 
जैसे ही फ्लाइट लैंड हुई तो पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। यह चौंकाने वाला मामला अमरीका है, जहां साऊथ-वेस्ट एयरलाइंस की फ्लाइट डेनवर जा रही थी। महिला ने बताया कि लैरी की हरकत से फ्लाइट में बहुत से लोग नाराज थे। लोग एक दूसरे से कह रहे थे कि यह शख्स गंदे मैसेज भेज रहा है। आप लोगों को यह सब नहीं देखना चाहिए। एयर होस्टेस ने जब उससे पूछा कि आप यह सब क्यों कर रहे, तो उसने बताया कि इस काम में उसे मजा आ रहा है। इसके बाद उससे किसी ने बात नहीं की और जैसे ही फ्लाइट लैंड हुई, पुलिस ने आकर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

हटके में खबरें और भी हैं..

ये मॉडल नहीं ड्राइवर है, 3 करोड़ की ट्रक में सड़क पर निकलती है तब देखिए इसका ग्लैमरस अंदाज 

इस मंदिर में भगवान को लड्डू-पेड़ा या मिसरी-किशमिश नहीं, लगता है जंकफूड का भोग

सैंकड़ों फुट ऊंचाई पर दंपती बना रहा था अश्लील वीडियो, दूर बैठा शख्स टेलिस्कोप से यह देख रहा था तभी..