मेक्सिको की जैकलीन मोरालेस क्रूज़, जो नागपुर में रहती हैं, ने भारत को अपना घर बताया है। उन्होंने महिला सुरक्षा पर विदेशियों की गलतफहमी पर भी बात की और कहा कि उन्हें यहाँ कपड़े पहनने की पूरी आज़ादी है।

विदेशों से कई लोग भारत घूमने आते हैं। कुछ लोग यहाँ बस भी जाते हैं, कुछ समय के लिए या फिर लंबे समय के लिए। मेक्सिको की जैकलीन मोरालेस क्रूज़ भी ऐसी ही एक शख्स हैं जो अक्सर भारत से जुड़े वीडियो शेयर करती रहती हैं। भारत में रहने वाली जैकलीन भारत को अपना घर कहती हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जैकलीन ने भारत के बारे में जो बातें कही हैं, वो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वो महाराष्ट्र के नागपुर शहर में रहती हैं। 

अपने वायरल वीडियो के कैप्शन में जैकलीन मोरालेस क्रूज़ ने लिखा, 'इंडिया को अपना घर कहने में मुझे बहुत खुशी हो रही है।' एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि विदेशियों को इस देश में महिला सुरक्षा को लेकर गलतफहमी है। वीडियो में वो कहती दिख रही हैं कि यहाँ भारतीय कपड़े हों या वेस्टर्न कपड़े, उन्हें पहनने की पूरी आज़ादी है। 

कई लोगों ने जैकलीन के वीडियो पर कमेंट किए। कुछ लोगों ने उनकी बातों का समर्थन किया, तो कुछ ने महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों का हवाला देते हुए उनकी बातों का विरोध भी किया। 

View post on Instagram

सोशल मीडिया पर जैकलीन के काफी फॉलोअर्स हैं और वो रोज़ाना भारत से जुड़े कई वीडियो शेयर करती हैं। इन वीडियोज़ में वो भारत में अपने जीवन और अनुभवों के बारे में बताती हैं।