ब्राजील की एक मॉडल है, नाम है क्रिस गैलेरा। गुजरात वाली क्षमा बिंदु की तरह खुद से शादी की थी। हालांकि, क्रिस की शादी तीन महीने पहले हुई थी और अब उन्होंने खुद से तलाक भी ले लिया है।

नई दिल्ली। गुजरात के वडोदरा की रहने वाली क्षमा बिंदु को शायद आप अभी नहीं भूले होंगे। जी हां, वही क्षमा बिंदु, जिन्होंने सोलोगैमी यानी खुद से शादी रचाई। यह शादी 11 जून को होने वाली थी, लेकिन विभिन्न संगठनों के विरोध और पंडित जी के शादी में आने से इंकार करने के बाद तय समय से दो दिन पहले यानी 9 जून को आनन-फानन में हुई थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्षमा बिंदु संभवत: भारत की ऐसी पहली लड़की हैं, जिन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया, मगर दुनिया में उनसे पहले भी कई लोग थे, जिन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया है। फिलहाल हम बात कर रहे हैं ब्राजील की रहने वाली क्रिस गैलेरा की। इस मॉडल ने तीन महीने पहले खुद से शादी की थी। शायद क्षमा बिंदु को इन्हीं का देखकर याद आया होगा कि उन्हें भी भारत में ऐसा रिकॉर्ड कायम करना चाहिए। 

क्रिस को अब कोई ऐसा मिल गया, जिसके साथ वह रहना चाहती हैं
मगर ब्राजिलियन मॉडल क्रिस गैलेरा ने तीन महीने बाद ही तलाक ले लिया है और इस तरह वे दूसरी बार चर्चा में आ गई हैं। क्रिस गैलेरा ने खुद से शादी के तीन महीने बाद ही कहा कि उन्हें ऐसा कोई मिल गया है, जिसकी वजह से अब वे शादी करने का मन बना रही हैं और खुद से तलाक ले रही हैं। उन्होंने कहा, मैं उस शख्स से मिली, जिसके बाद मुझे खुशी का अनुभव हुआ। प्यार पर विश्वास होने लगा। 

खुद के साथ अकेले रहने की इच्छा से तीन महीने में भर गया मन 
हालांकि, खुद से तलाक लेने के बाद क्रिस ने कहा कि वह जब तक खुद से शादी करके रही, तब तक भी खुश रहीं। वहीं, करीब तीन महीने पहले क्रिस ने यह भी कहा था कि पुरुषों पर आश्रित रह कर थक चुकी हैं और इसलिए वह खुद से शादी करना चाहती हैं। वह तब अकेले भी रहना चाहती थीं। मगर उनकी सभी इच्छाएं इन तीन महीने में ही पूरी हो गईं। 

हटके में खबरें और भी हैं..

मां-बेटी की जोड़ी ऑनलाइन पोस्ट करती है ऐसा कंटेट 5 मिनट के मिलते है एक लाख रुपए

ये मॉडल नहीं ड्राइवर है, 3 करोड़ की ट्रक में सड़क पर निकलती है तब देखिए इसका ग्लैमरस अंदाज 

प्यार करना-संबंध बनाना...पत्नी की आंखों पर पट्टी बांध खुश करता था 'पति', 10 महीने बाद पता चला हसबैंड का शॉकिंग सच