तेलंगाना के बंजारुपल्ली गांव में युवक ने ये अग्निपरीक्षा दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल डेस्क. तेलंगाना में पंचायत द्वारा दी गई एक अजीबोगरीब सजा का मामला सामने आया है। यहां एक शख्स को पंचायत ने धधकते अंगारों पर चलकर खुद को निर्दोष साबित करने के लिए कहा। युवक की 'अग्नि परीक्षा' इसलिए ली गई क्योंकि उसपर अपनी ही भाभी के साथ अवैध संबंध होने के आरोप थे। जानें आगे क्या हुआ…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बड़े भाई ने लगाया आरोप

सबसे हैरानी की बात ये थे कि युवक के बड़े भाई ने ही अपने छोटे भाई पर यह संगीन आरोप लगाया था। आरोप लगाने के बाद युवक को मारते हुए पंचायत ले जाया गया, जिसके बाद पंचायत ने युवक को अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए ये खौफनाक सजा दी।

अंगारों पर चलाया, तपती लाल रॉड उठवाई

तेलंगाना के बंजारुपल्ली गांव में युवक ने अग्निपरीक्षा दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अंगारों पर चलने के बाद युवक से वहां तपकर लाल हो चुकी रॉड हाथ से उठाने को भी कहा गया। खुद को निर्दोष साबित करने के लिए उसने ऐसा किया भी, जिससे उसके हाथ और पैर जल गए। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देख लोग इसे ‘मॉर्डन अग्निपरीक्षा’ कह रहे हैं। देखें वीडियो...

Scroll to load tweet…

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें...