सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बहादुरी का परिचय देते हुए अपने बेटे को विशालकाय कोबरा से बचाती दिख रही है। घटना कर्नाटक के मांडया जिले की है और सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। 

बेंगलुरु। कर्नाटक से एक भयावह घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। यहां एक महिला ने समय रहते अपने बेटे को विशालकाय कोबरा से बचा लिया। यह कोबरा महिला के घर के आसपास मंडरा रहा था। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गई। इसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया है, जहां से क्लिप वायरल हो गई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस छोटी सी वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि एक विशालकाय कोबरा बच्चे को काटने वाला था, मगर उसकी मां ने उसे कुछ सेकेंड पहले ही उसे पकड़ उससे सुरक्षित दूरी पर खड़ा कर दिया। सांप को देखते ही महिला बच्चे को बचाने के लिए दौड़ लगा देती है। यह फुटेज इंटरनेट पर वायरल है। क्लिप में एक छोटे बच्चे को घर के बाहर तैयार होकर निकलते देखा जा सकता है। बच्चे की मां ठीक उसके पीछे है। यह घटना कर्नाटक के मांड्या जिले की है। 

Scroll to load tweet…

सीसीटीवी में कैद हुए फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला अपने बेटे के साथ घर के बाद निकल रही है। लड़का संभवत: स्कूल जा रहा था और इस बात से बेखबर था कि सीढ़ी के नीचे एक कोबरा रेंग रहा है। बच्चा सीढ़ियों से उतरता है और उसका पैर कोबरा के ऊपर पड़ जाता है। हालांकि, उसकी मां इस घटना को देख लेती है। तभी सांप उछलता है और बच्चे को काटने के लिए फन उठाता है, मगर मां फुर्ती दिखाते हुए बच्चे को पकड़ लेती है और सुरक्षित दूरी पर लेकर खड़ी हो जाती है। 

महिला ने बहादुरी का परिचय देते हुए खतरनाक सांप से बच्चे को बचाया 
बहुत से यूजर्स ने इस पोस्ट पर कमेंट पोस्ट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, बेहद डरावना है न। पोस्ट के कैप्शन में लिखा, सीसीटीवी कैमरे में कैद एक चौंकाने वाली घटना। मां ने अपने छोटे बेटे को कर्नाटक के मांडया में विशाल कोबरा से बचाया। यूजर्स इस बात से राहत महसूस कर रहे हैं कि महिला ने बहादुरी का परिचय देते हुए बच्चे को खतरनाक सांप से बचा लिया। सभी मां के हिम्मत की सराहना कर रहे हैं। पोस्ट में बहुत से यूजर्स ने मां के लिए हार्ट इमोजी का इस्तेमाल कर उसकी तारीफ की है।

हटके में खबरें और भी हैं..

Paytm के CEO विजयशेखर शर्मा ने कक्षा 10 में लिखी थी कविता, ट्विटर पर पोस्ट किया तो लोगों से मिले ऐसे रिएक्शन

गुब्बारा बेचने वाले बच्चे और कुत्ते के बीच प्यार वाला वीडियो देखिए.. आप मुस्कुराएंगे और शायद रोएं भी

ये नर्क की बिल्ली नहीं.. उससे भी बुरी चीज है, वायरल हो रहा खौफनाक वीडियो देखिए सब समझ जाएंगे