ओडिशा में एक नाबालिग लड़का सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए ट्रेन की पटरी पर सो गया। उसके दोस्त ने ट्रेन गुजरने का वीडियो बनाया। आरपीएफ ने जांच शुरू कर बच्चों को समझाया।

Odisha News. सोशल मीडिया पर चर्चित होने के लिए युवा पागलपन की हदें पार कर रहे हैं। एक ऐसी ही घटना में ओडिशा के बौध जिला में एक नाबालिग लड़का रेलवे ट्रैक पर सो गया। वह पटरी पर लेटा उसके साथी ट्रेन गुजरते समय उसका वीडियो बना सकें।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह घटना पुरुनापानी स्टेशन के पास तालुपाली में हुई। एक लड़का पटरियों के बीच सो गया। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। इस पूरे घटनाक्रम को उसके एक दोस्त ने रिकॉर्ड किया। दूसरे लड़के ने उसे गाइड किया। ट्रेन के गुजर जाने और लड़के के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद सभी लड़कों ने जयकारे लगाए।

View post on Instagram

वीडियो मिलने पर आरपीएफ ने की जांच, बच्चों को समझाया

TOI की रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक इंस्पेक्टर ने कहा, "यह बेहद खतरनाक काम है। इसके चलते जान जा सकती थी। वीडियो मिलने के बाद, हमने तुरंत जांच शुरू की। हम गांव में गए और नाबालिगों व उनके परिवारों से बात की। इस तरह के व्यवहार के जानलेवा नतीजे के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।"

स्टंट में शामिल दो लड़कों को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया जा सकता है। वीडियो में पटरियों के पास खड़े तीसरे नाबालिग की भी पहचान कर ली गई है। वह स्टंट का हिस्सा नहीं था। उस पर कोई आरोप नहीं लगाया जाएगा।