टीचर द्वारा दिए गए इस असाइनमेंट में स्पष्ट निर्देश थे कि इसमें सेक्स टॉयज जैसे मसाज ऑइल, फेदर, फ्लेवर्ड सिरप आदि चीजों को भी शामिल किया जाए। असाइनमेंट की बात पेरेंट्स को पता चलते ही जमकर बवाल मच गया।

ट्रेंडिंग डेस्क. सेक्स एजुकेशन की आड़ में एक स्कूल ने तो सारी हदें पार कर दीं। यहां एक क्लास में एबसेंट रहे छात्रों को टीचर ने ‘सेक्स फैंटेसी’ पर निबंध लिखकर आने को कह दिया। हद तो तब हो गई जब टीचर द्वारा दिए गए इस असाइनमेंट में स्पष्ट निर्देश थे कि इसमें सेक्स टॉयज जैसे, मसाज ऑइल, फेदर, फ्लेवर्ड सिरप आदि चीजों को भी शामिल किया जाए। असाइनमेंट की बात पेरेंट्स को पता चलते ही जमकर बवाल मच गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये था सेक्स पर विवादित असाइनमेंट

ये मामला अमेरिका के ओरेगॉन के एक हाई स्कूल का है। यहां एबसेंट रहे छात्रों को दिए गए असाइनमेंट का पोस्ट जमकर वायरल हुआ, जिसके बाद से स्कूल ने विवादित असाइनमेंट को सिलेबस से बाहर कर लिया। पेरेंट्स ने आरोप लगाया कि हेल्थ क्लास में ये सिलेबस शिक्षा विभाग द्वारा मंजूर किया गया था। वायरल असाइनमेंट लिखा था, ‘एबसेंट रहे छात्रों को एक शॉर्ट स्टोरी या दो एक पैराग्राफ सेक्स फैंटेसी पर लिखने होंगे। इसमें किसी भी तरह का पेनेट्रेशन और ओरल सेक्स नहीं होना चाहिए। आप रोमेंटिक गाने, मसाज ऑइल, फ्लेवर्ड सिरप आदि चीजों को शामिल कर सकते हैं। आप इस स्टोरी के माध्यम से बता सकते हैं कि कैसे बिना सेक्स के भी आप प्यार जता सकते हैं।’

पेरेंट्स ने पूछा क्या सिखाना चाहते हैं?

कई पेरेंट्स इस असाइनमेंट को देखकर आग बबूला हो उठे। कैथरीन रॉजर्स नाम की एक महिला ने कहा, ‘आखिर इस असाइनमेंट के जरिए बच्चों को क्या सिखाना चाहते हैं? असानइमेंट देखकर बच्चे शर्मसार और परेशान हो गए थे। आखिर शिक्षा विभाग ऐसे सिलेबस को कैसे मंजूरी दे सकता है?’। हंगामा बढ़ता देख स्कूल प्रिंसिपल ने बच्चों के पेरेंट्स काे लेटर लिखते हुए सफाई दी कि हेल्थ एजुकेशन के सिलेबस पर ही स्कूल चल रहा था। इसी में सेक्शुअल हेल्थ और सेक्शुअल फैंटेसी से जुड़ा असाइनमेंट था। प्रिंसिपल ने कहा कि वे शिक्षा विभाग के साथ इसपर चर्चा कर रही हैं और फिलहाल इस सिलेबस को हटा दिया गया है।

पहले दिया जा चुका है ऐसा ही असाइनमेंट

इस विवाद के बीच एक और चौंकाने वाली बात सामने आई। कुछ पेरेंट्स ने आरोप लगाया कि बच्चों को और भी विवादित असाइनमेंट दिए जा चुके हैं। इसमें से एक था ‘स्पिनिंग द व्हील’। जिसमें कई तरह की सेक्स पोजीशन लिखी गई थीं और व्हील रुकने पर बच्चों को उसपर जवाब देना होता था। इसके अलावा ‘आप किसके साथ सेक्स करेंगे?’ टॉपिक पर भी बच्चों को लिखने के लिए कहा गया।

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…