सीजेरियन डिलीवरी के बाद बच्ची जिंदा तो बच गई। लेकिन अभी पूरी तरह से स्वस्थ्य नहीं है। जहर के कारण वह कमजोर है। करीब 1 घंटे तक सीजेरियन के बाद बच्ची को बचाया जा सका।  

फिलीपींस के क्विरिनों में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां एक गर्भवती महिला को खतरनाक कोबरा ने काट लिया। महिला के पूरे शरीर में जहर फैल गया। कुछ देर बार ही महिला ने दम तोड़ दिया। लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि मां की मौत के बाद सीजेरियन डिलीवरी के जरिए बच्ची को बचा लिया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बहुत डेंजर था कोबरा
मामला क्विरिनों के डिफुन जिले का है। 4 अगस्त को महिला को कोबरा ने काटा। फिलीपीन कोबरा को दुनिया का सबसे घातक कोबरा माना जाता है। ये दुनिया का तीसरा सबसे खतरनाक सांप भी है, क्योंकि यह अपने जहर को तीन मीटर तक की फेंक सकता है। 

बच्चे की इलाज जारी है
सीजेरियन डिलीवरी के बाद बच्ची जिंदा तो बच गई। लेकिन अभी पूरी तरह से स्वस्थ्य नहीं है। जहर के कारण वह कमजोर है। करीब 1 घंटे तक सीजेरियन के बाद बच्ची को बचाया जा सका।

एक महीने पहले ही डिलेवरी
डॉक्टर्स ने कहा कि डिलेवरी एक महीने पहले होनी थी, लेकिन महिला की हालत खराब होने पर बच्ची को पहले ही निकाल लिया गया। अभी वह गहन देखभाल में है।

हॉस्पिटल के स्पोक्सपर्सन ने बताया कि गर्भवती महिला को जहरीले सांप ने काट लिया था। जब उसे हॉस्पिटल लाया गया तो उसमें कोई हलचल नहीं थी। ऐसे में डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बच्ची अब स्थिर स्थिति में है। उसे एक बड़े हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है। जहां उसे NSCU में रखा गया है, क्योंकि बच्ची का जन्म समय से एक महीने पहले ही हो गया। एक तरफ बच्ची हॉस्पिटल में थी वहीं दूसरी तरफ उसकी मां का अंतिम संस्कार किया गया। 

ये भी पढ़ें

हाथ में एके 47 लिए महिला की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने फोटो जारी कर बताई पूरी कहानी

एक एक सांस के लिए लड़ रहा हूं, वैक्सीन न लगवाकर बड़ी गलती की, अब पछता रहा...ऐसा है कोविड मरीज का खास मैसेज