सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक रोबोट कुत्ते को देखकर असली कुत्ते डर जाते हैं और भागने लगते हैं। वीडियो को देखकर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं।

हम रोज़ाना सोशल मीडिया पर कई मज़ेदार वीडियो देखते हैं. इनमें से जानवरों के वीडियो भी खूब देखने को मिलते हैं. कुत्ते, बिल्ली जैसे पालतू जानवरों को पसंद करने वाले लोग तो ऐसे वीडियो बिल्कुल भी मिस नहीं करते. खैर, ऐसा ही एक कुत्ते का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस वीडियो को एक्स पर साइंस गर्ल नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो में एक नहीं बल्कि कई सारे कुत्ते हैं. इनमें से एक कुत्ता रोबोट डॉग है. वीडियो में दिखाया गया है कि असली कुत्ता रोबोट कुत्ते को देखकर कैसा रिएक्शन देता है. रोबोट कुत्ते को देखकर कुत्तों का रिएक्शन, यही इस वीडियो का कैप्शन भी है. 

वीडियो में एक पार्क जैसी जगह दिखाई दे रही है. कई लोग अपने-अपने पालतू कुत्तों के साथ यहां आए हुए हैं. तभी अचानक एक रोबोट डॉग उन कुत्तों के पास आता है. पहले तो सभी कुत्ते उसे कौतुहल से देखते हैं. फिर, धीरे-धीरे उसके पास भी जाते हुए दिखाई देते हैं. 

लेकिन, जैसे ही मामला रोबोट कुत्ते के करीब पहुंचा, तो एक-एक करके सभी कुत्ते डर गए. फिर वो डर के मारे वहां से भागते हुए दिखाई देते हैं. वीडियो में वो इधर-उधर भागते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. खैर, एक्स (ट्विटर) पर शेयर किया गया ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. 

Scroll to load tweet…

इस पर कई लोग कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया है, 'मुझे भी उन कुत्तों की तरह ये अजीब लगा. मुझे भी रोबोट पसंद नहीं हैं.'