यूक्रेन में कुछ युवा देश छोड़कर भागने की फिराक में थे। वे युद्ध लड़ने से बचना चाहते थे और इसके लिए कुछ युवाओं ने फर्जी दस्तावेज बनवा रखे थे तो कुछ रिश्वत देकर बाहर निकलने की तैयारी कर रहे थे। यूक्रेन की बॉर्डर गार्ड फोर्स ने ऐसे 2200 युवाओं को गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच जंग (Russia Ukrain War) छिड़े डेढ़ महीने से अधिक का वक्त हो चुका है। दावा किया जा रहा है कि अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लाखों लोगों को घर छोड़कर शरणार्थी का जीवन जीना पड़ रहा है। रूस से जंग के बीच यूक्रेन के आम नागरिक भी हथियार उठा रहे हैं और रूसी सैनिकों से लोहा ले रहे हैं। जंग के बीच यूक्रेन में मार्शल लॉ लागू किया गया है। इसके तहत 18 से 60 वर्ष तक के पुरूष देश छोड़कर नहीं जा सकते। इन्हें कभी भी युद्ध के लिए बुलाया जा सकता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वहीं, हाल ही में यूक्रेन में 2200 से अधिक यूक्रेनी युवाओं को वहां की बॉर्डर गार्ड फोर्स ने हिरासत में लिया है। फोर्स ने दावा किया है कि ये युवा रूसी सैनिकों से लड़ने के बजाय कायरों की तरह पीठ दिखाकर भाग रहे थे। देश छोड़ने की कोशिश के दौरान इन युवाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। देश छोड़ने के लिए कुछ युवाओं ने फर्जी डाक्युमेंट्स का इस्तेमाल भी किया था। 

मार्शल लॉ का उल्लंघन करने की वजह से युवाओं को सजा दी जाएगी
बॉर्डर गार्ड फोर्स के अधिकारियों के अनुसार, देश छोड़कर जाने वाले कई युवाओं के पास फेक डाक्युमेंट थे, जबकि कुछ इस कठिन परिस्थिति में भी रिश्वत देकर देश छोड़ना चाहते थे। यह मार्शल लॉ का उल्लंघन है और इसके लिए उन्हें सजा दी जाएगी। दरअसल, जंग के बीच यूक्रेन में इस समय मार्शल लॉ लागू है। इस वजह से देश के 18 वर्ष से 60 वर्ष के पुरूष देश छोड़कर बाहर नहीं जा सकते। इस उम्र के पुरुषों को कभी भी जंग के लिए मैदान में बुलाया जा सकता है। 

यूक्रेन की महिला सैनिकों ने उठाए हथियार 
ऐसे समय में जब यूक्रेन कठिन दौर से गुजर रहा है, यहां की महिलाओं ने भी हथियार उठा लिए हैं। हाल ही में खबर आई थी कि रूसी सैनिकों के कब्जे में गई यूक्रेनी महिला सैनिकों को तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। खबर यह भी थी कि महिला सैनिकों को पुरूष सैनिकों के सामने ही कपड़े बदलने को मजबूर किया गया। 

हटके में खबरें और भी हैं..

ऐसी हेयर स्टाइल पक्का नहीं देखी होगी, वायरल हो रहा यह वीडियो

सड़क पर उतरे इमरान समर्थक, मस्जिद में घुसकर मौलवी को पीटा, दाढ़ी भी नोच ली

धरती पर आ रहे एलियंस, अब तक सैंकड़ों अमरीकी सैनिकों को मार गिराया!

नहाते समय महिला के कान में घुसा केकड़ा, वीडियो में देखिए आगे क्या हुआ