संत रामभद्राचार्य ने विदेशियों  के द्वारा WIFE को एंटरटेनमेंट की वस्तु बताते हुए  इसकी मीनिंग समझाई है। उनका मानना है कि पत्नी को असली सम्मान भारत देश में मिलता है। यहां नारी की देवीऔर दुर्गा माना जाता है। विदेशों में ऐसी परिकल्पना भी व्यर्थ है।  

Sant Rambhadracharya On Wife Meaning: भारतीय समाज में संतों को बहुत उच्च स्थान दिया जाता है। उनके विचार बड़ी अहमियत रखते हैं, साधुओं के प्रवचन आम लोगों पर बहुत तेजी से असर करते हैं। वे अपने शोध और ज्ञान से लोगों को दिशा देते हैं। इसके साथ ही समाज में फैली बुराइयोंके प्रति आगाह करते हैं। संत-महात्मा भारत की संस्कृति का भी बखान करके लोगों को इसकी अहमियत समझाते हैं। वे विदशों में कुरीतियों को भी बताते जाते हैं। संत राभद्राचार्य की महानता को भारतीय बखूबी जानते हैं। वे जनमांध होने के बावजूद चारों वेदों का ज्ञान रखते हैं। रामायण जैसा विशाल ग्रंथ उन्हें कंठस्थ है। वे राम मंदिर मुद्दे पर न्यायालय में सही तर्क पेश कर चुके हैं। यहां उनके उस बयान के बारे में बता रहे हैं, जो उन्होंने वाइफ वर्ड पर दिया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारत और विदेशों में पत्नी के क्या है मायने

रामभद्राचार्य का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें संत विदेशों में पत्नी यानी WIFE का रियल अर्थ समझा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी में WIFE का फुल फॉर्म है - Wonderful Instrument For Enjoyment, जिसका मतलब अपनी ही पत्नी को मनोरंजन का साधन बताना है। वहीं भारत में पत्नी को देवी और लक्ष्मी कहा जाता है, जो पति के साथ यज्ञ करने वाली और फैमिली की आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र होती है ।​

रामभद्राचार्य की वाणी से सम्मोहित हो जाते श्रोता

इस पूरे मामले में ये साफ किया गया है कि सामाजिक संवेदनशीलता ( social sensitivity) के साथ संतों की बातों को समझना भी जरूरी है। रामभद्राचार्य जिस तरह से हर विषय की जानकारी रखते हैं। वे अपनी बातों को तर्क के सहित समझाते हैं, इससे उन्हें श्रद्धलुओं का अपार स्नेह और प्यार मिलता है। हालांक उनके कुछ बयानों को लेकर विवाद भी हुए हैं । पिछले वर्षों में भी अपने विवादित बयानों की वजह से वे सुर्खियों में रहे हैं, बावजूद उनके कही गई बातों का व्यापक प्रभाव होता है। 

वीडियो में देखें रामभद्राचार्य ने वाइफ को किस तरह परिभाषित किया-