ब्रिटेन में काम रही एक पंजाबी महिला ने दशहरे पर ऑफिस से जल्दी छुट्टी लेने के लिए मैनेजर को सुनाई रामायण। महिला का गुदगुदाने वाला अंदाज और पकौड़े वाली ने यूजर्स को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया। वैसे, महिला का भी सारा जाेर लग गया। 

ट्रेंडिंग डेस्क।  भारतीय दुनिया के किसी हिस्से में बस जाएं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वे अपने त्योहारों और देसी भोजन के साथ हमेशा प्रेम करते हैं, उन्हें मनाते हैं। इस भावना को कैप्चर करते एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें पंजाबी महिला अपने ब्रिटिश मैनेजर को हिंदू पर्व दशहरा के बारे में बता रही है और बीच-बीच में पकौड़े का जिक्र करते हुए इसे बनाने के लिए जल्दी जाने को कहती है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह वीडियो क्लिप माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर पोस्ट की गई है। इसमें महिला अपने मैनेजर रिचर्ड से कहती है कि यह दशहरा पर्व है और क्या वह अपने परिवार के साथ समय बिताने और पकौड़े खाने के लिए जल्दी घ्ज्ञर जा सकती है। महिला फिर मिस्टर रिचर्ड को दशहरा उत्सव और इसके पीछे की पौराणिक कहानी के बारे में बताती है। उसका बताने का तरीका सबसे सरल और गुदगुदाने वाला है, जिसे देखकर आप मुस्कुराए बिना नहीं रहेंगे। 

Scroll to load tweet…

महिला पंजाबी टोन में अंग्रेजी में काफी खुश होते हुए इसके बारे में रिचर्ड को बताती है। वह रिचर्ड को यह समझाती है कि दशहरा क्या है और क्यों मनाया जाता है। पूरी बात बताने के बाद वह अंत में राहत की सांस लेते हुए कहती है, हाए.. जोर लग गया मेरा सारा। वह यहीं नहीं रूकी। उसने पकौड़े के बारे में बताते हुए कहा, मिस्टर रिचर्ड क्या आप पकौड़े के बारे में जानते हैं। हम इसे त्योहार पर खाते हैं। क्रिसमस के दौरान भी हम पकौड़े खाते हैं। 

मिस्टर रिचर्ड भी सोच रहे होंगे एक बार पकौड़ा जरूर ट्राई करूं 
महिला कहती है, हम पकौड़े से प्यार करते हैं। लंदन में काम करने वाली इस पंजाबी महिला की अपने ब्रिटिश मैनेजर रिचर्ड को दशहरा के बारे में बताने और बीच में पकौड़ा लाने को लेकर यूजर्स मजाकिया अंदाज में इसकी काफी खिंचाई भी करते हैं। वीडियो पोस्ट करने वाले दानवीर नाम के अकाउंट से कैप्शन लिखा गया है, सुनिए और पकौड़े का आनंद लीजिए। दो मिनट और 20 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक करीब 62 हजार बार देखा जा चुका है। वहीं, हजारों यूजर्स ने इस पर मजेदार रिएक्शन दिए हैं। करीब पंद्रह सौ यूजर्स ने इसे पसंद किया है। बहुत से यूजर्स ने पोस्ट के कमेंट बॉक्स में मजेदार टिप्पणी दी है। एक यूजर ने लिखा, पता नहीं, हो सकता है कि यह स्क्रिप्टेड हो, मगर रामायण का ज्यादा सटीक और पंजाबी वर्जन अब तक नहीं सुना था। हंसते हुए जान निकल गई। दूसरे यूजर ने लिखा, ईमानदार देसी पंजाबी स्वैग से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता। तीसरे यूजर ने लिखा, यह सुनने के बाद मिस्टर रिचर्ड की पकौड़े खाने में दिलचस्पी बढ़ी होगी। 

खबरें और भी हैं..

वो 16 देश जहां बुर्का नहीं पहन सकतीं महिलाएं, वो 5 देश जहां नहीं पहना तो मिलेगी सजा

क्या है हिजाब, नकाब, बुर्का, अल-अमीरा और दुपट्टा, कैसे हैं एक दूसरे से अलग, पढ़िए डिटेल स्टोरी