राम मंदिर उद्घाटन के बीच सोशल मीडिया पर श्री राम के चित्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दीयों का प्रयोग भगवान राम की तस्वीर बनाई गई है। लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 

अयोध्या। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्यानगरी तैयार हो रही है। मंदिर से लेकर पूरे अयोध्या भर में सड़कों से लेकर सभी भवनों और चौराहों को सजाया जा रहा है। ऐसे में राम मंदिर और श्री राम भक्त भी नित नए प्रयोग कर अपनी आस्था दिखा रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें 14 लाख दीयों का प्रयोग कर भगवान श्री राम की आकर्षक तस्वीर बनाई गई है। यह अद्भुत तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

22 जनवरी को उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तमाम राजनेता और सम्मानित हस्तियां इस अवसर पर शामिल होंगी। अयोध्या नगरी को सजाने-संवारने का काम तेजी से किया जा रहा है।

14 लाख दीये से बनाई भगवान राम की तस्वीर
देश भर से राम भक्त अपने स्तर पर राम मंदिर और श्रीराम के लिए कुछ न कुछ प्रयोग या दान कर अपनी आस्था जता रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर हाल ही भगवान राम के अद्भुत तस्वीर वायरल हो रही है। खास बात ये है कि तस्वीर 14 लाख दीयों से तैयार की गई है। दीयों को कलर उनसे श्रीराम की तस्वीर बनाई गई है। दीये से बनी इस तस्वीर श्रीराम धनुष बाण लिए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही भव्य राम मंदिर भी नजर आ रहा है। इस तस्वीर को ड्रोन कैमरे से लिया गया है। 

 वीडियो को लाखों लोगों ने किया पसंद
दीयों से तैयार की गई भगवान राम की अद्भुत तस्वीर को अब तक लाखों लोगों ने पसंद किया है। लोग से लाइक और शेयर भी कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट कर इस तस्वीर की सराहना की है।

देखें वीडियो

Scroll to load tweet…