स्विगी इंस्टामार्ट से एक यूजर ने गर्लफ्रेंड की डिलेवरी मांगी! देखिए स्विगी ने क्या मजेदार जवाब दिया। नए साल पर कंडोम, चिप्स और कोक की डिमांड भी खूब रही।

स्विगी के विज्ञापन अक्सर लोगों का ध्यान खींचते हैं। इसकी वजह है इनका मजेदार अंदाज। स्विगी इंस्टामार्ट का दावा है कि वो कुछ भी डिलीवर कर सकता है। लेकिन, हमारे लोग हर चीज में एक कदम आगे सोचते हैं। ऐसे ही एक ग्राहक के सवाल का स्विगी को जवाब देना पड़ा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक शख्स ने अपने पते पर गर्लफ्रेंड की डिलीवरी मांगी। स्विगी ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया। स्विगी इंस्टामार्ट नए साल के मौके पर मिले ऑर्डर के बारे में लाइव-ट्वीट कर रहा था। स्विगी ने बताया कि उन्होंने 4,779 पैकेट कंडोम ग्राहकों तक पहुंचाए। 

तभी एक एक्स (ट्विटर) यूजर ने पूछा कि क्या वो उसके पते पर एक गर्लफ्रेंड डिलीवर कर सकते हैं। इस पर स्विगी इंस्टामार्ट ने कहा, "ये सब यहां नहीं मिलता। पर लो चलो लेट नाइट फीस हटा दी है, एक लॉलीपॉप ऑर्डर कर लो।" 

Scroll to load tweet…

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए साल की पूर्व संध्या पर भारत में सबसे ज्यादा अंगूर, कंडोम, कोक और चिप्स ऑर्डर किए गए। ब्लिंकिट और Zepto के आंकड़ों के अनुसार, चिप्स, शीतल पेय और मिनरल वाटर की मांग ज्यादा थी। 

ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर ढींडसा और स्विगी, स्विगी इंस्टामार्ट के सह-संस्थापक फानी किशन ने अपने प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा ऑर्डर किए गए सामान के बारे में लाइव अपडेट एक्स पर शेयर किए।