एक लड़के की मैजिक ट्रिक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो को अब तक करीब 13 करोड़ लोगों ने देखा है और 63 लाख से भी अधिक लोगों ने पसंद किया है। 

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक स्कूली ड्रेस पहने लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़के ने जो मैजिक ट्रिक दिखाई है, उसे देखकर हर कोई हैरान है और उसे टैलेंटेड बताकर उसकी तारीफ कर रहा है। वीडियो के अंदर क्लिप में एक कैप्शन में भी लिखा है- टैलेंटेंड स्टूडेंट। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर बीते 9 जून को पोस्ट किया गया है। इसे अब तक 13 करोड़ लोगों ने देखा है, जबकि 63 लाख से भी अधिक लोगों ने इसे पसंद किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का क्लास में अपने दोस्तों के बीच खड़ा है। उसके हाथ में दो पत्थर दिख रहे हैं, जिनसे वह मैजिक ट्रिक दिखा रहा है। 

View post on Instagram

दोनों हाथ के पत्थर मेज पर रखते ही एक हाथ में आ जाते हैं 
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का दोनों हाथ में एक पत्थर को लेकर मेज पर पलटता है। मगर जब वह मेज से हाथ हटाता है तो बाएं हाथ का पत्थर भी दाएं हाथ वाले पत्थर के साथ आ जाता है। यह देखकर सभी चौंक जाते हैं। यूजर्स इस बात से हैरान है कि पलभर में पत्थर एक ही हाथ में कैसे आ जाते हैं। वीडियो में लड़का ऐसा दो बार करते हुए दिखाई दे रहा है और दोनों ही बार ऐसा ही होता है। 

यूजर्स ने की लड़के की तारीफ, दिए दिलचस्प कमेंट 
इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। एक यूजर ने लड़के को इंडिया का जस्टिन बीबर कह रहे हैं। यही नहीं, इस वीडियो को इंडियन क्रिकेटर शिखर धवन ने भी पसंद किया है। एक यूजर ने इस मैजिक ट्रिक को लड़के का प्योर टैलेंट बताया है। वहीं, एक यूजर ने इसे गुड स्पीड के साथ दिखाया खेल बताया और कहा कि लड़का जब 18 साल का हो जाएगा तब इसकी प्रैक्टिस के साथ इसकी स्पीड का अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं, एक यूजर ने कहा, ट्रिक समझ में आ गई। सैल्यूट.. नन्हे जादूगर अच्छा कमाल कर रहे हो। 

हटके में खबरें और भी हैं..

ये मॉडल नहीं ड्राइवर है, 3 करोड़ की ट्रक में सड़क पर निकलती है तब देखिए इसका ग्लैमरस अंदाज 

टीचर ने नशे में लड़के से किया रोमांस, प्रेग्नेंट हुई तो पता चला वह उसका स्टूडेंट रह चुका था

इस शादी की जबरदस्त चर्चा, जानिए 18 साल की आलिया ने 61 साल के शमशाद से क्यों किया निकाह