आरोपी शिक्षक ने बताया कि वह इस स्कूल में पिछले 11 वर्षों से कार्यरत है लेकिन अपने साथी शिक्षकों की हरकतों से वह परेशान हो गया था।

ट्रेंडिंग डेस्क. असम के कछर जिले के एक शासकीय स्कूल से एक अजीबोगरीब वीडियो सामने आया है। वीडियो में स्कूल के हेड टीचर की अजीब हरकत सबके सामने आती है। इसमें वह हाथ में धारादार हथियार लेकर फिल्मी अंदाज में स्कूल कॉरीडोर में घूमता नजर आता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्कूल लेकर पहुंचा था ये चीज

सोशल मीडिया पर द ट्रूथ नाम के पेज द्वारा इस वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद कछर जिले के शिक्षा अधिकारी व पुलिस हरकत में आई और आरोपी शिक्षक पर वीडियो के आधार पर कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक कछर के लोअर प्राइमरी स्कूल के हेड टीचर की पहचान 38 वर्षीय धृतिमेधा दास के रूप में हुई है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा उसे सस्पेंड कर दिया गया है।

क्यों की ऐसी हरकत?

सस्पेंड होने के बाद आरोपी शिक्षक ने बताया कि वह इस स्कूल में पिछले 11 वर्षों से कार्यरत है लेकिन अपने साथ शिक्षकों की हरकतों से वह परेशान हो गया था। वह धारदार हथियार (गंडासा) दिखाकर उन्हें सावधान करने की कोशिश कर रहा था। इस मामले में उसे निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं क्या क्योंकि स्कूल या बाकी शिक्षकों की ओर से उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई।

यह भी पढ़ें : मेट्रो स्टेशन में सबके सामने ट्रैक पर पेशाब करने लगा युवक, घिनौनी हरकत देख हर कोई हैरान

ऐसे ही आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...