सुबह लड़के ने मां से नाश्ता बनाने के लिए कहा और उसकी ने इंकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों में बहस हुई। लड़के ने मां कि सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर लिया। चोट गंभीर थी और महिला फर्श पर गिर गई। बेंगलुरु के एक थाने में  लड़के सरेंडर कर दिया।

बेंगलुरु. बेंगलुरु के केआर पुरम में थाने में रोजाना की तरह ही सुबह थी। पुलिसकर्मी अपने रूटीन काम में लगे थे। तभी सुबह 9 बजे एक 17 साल का लड़का आया और पुछा- सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर कहा है। पुलिसकर्मियों ने लड़के को बताया कि सर सुबह 10 बजे आएंगे। पुलिस कर्मियों ने बच्चे से पूछा कि यहां क्यों आए हो। तब बच्चे ने बताया कि उसने अपनी मां को मार डाला। इसके बाद पुलिस वाले हैरान रह गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसके बाद लड़के को पुलिस चेंबर में ले जाया गया और उससे महिला पुलिसकर्मी ने पूछताछ की। इसके बाद पुलिस की एक टीम लड़के बताए पते पर पहुंची। वहां पर पाया की लड़के की मां किचन की फर्श पर खुन से लथपथ पड़ी है। महिला के सिर पर गहरे घाव है।

नास्ते को लेकर मां बेटे में हुआ था झगड़ा

डिप्लोमा के सेकंड ईयर का छात्र है। सुबह उसने मां से नाश्ता बनाने के लिए कहा और उसकी मां ने इंकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों में बहस हुई। लड़का कॉलेज जाने के लिए तैयार हो रहा था तब तक उसकी मां ने नाश्ते में कुछ नहीं बनाया। ऐसे में दोनों का झगड़ा तेज हो गया।

लोहे की रॉड से किया हमला

लड़के ने मां कि सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर लिया। चोट गंभीर थी और महिला फर्श पर गिर गई। लड़के ने सोचा उसकी मां बेहोश हो गई और चेहरे पर पानी छिड़क दिया। फिर जब उसकी मां की कोई प्रतिक्रिया नहीं तब लड़का समझ गया कि उसकी मां की मौत हो चुकी है। मृतक महिला की उम्र 40 साल थी। वह प्राइवेट स्कूल में टीचर थी। आपको बता दे कि यह मामला शुक्रवार (1 फरवरी)

पहले भी थी लड़ाई में

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि लड़के पिता किसान हैं और काम के लिए बाहर गए थे। उसकी बड़ी बहन विदेश में पढ़ रही है। लड़के और उसकी मां के बीच अक्सर लड़ाई होती थी। 

यह भी पढ़ें…

माउंट एवरेस्ट से आया सिर चकराने वाला वीडियो, देखें शिखर से 360 डिग्री View

पति ने पत्नी को 12 साल घर में रखा कैद, टॉयलेट भी नहीं जाने देता था, जानें फिर कैसे बची वो…