एक शख्स की जहरीले सांपों से यारी है। यह तब है जब उसे एक बार किंग कोबरा ने काट लिया, वह भी एक नहीं दो बार एक घंटे के भीतर। जान पर बन आई। चार दिन बेहोश रहा। इसके बाद संकल्प लिया कि अब सांपों के साथ ही रहेगा। 

नई दिल्ली। यह बात सुनकर शायद आप भरोसा नहीं करे कि एक शख्स को अब तक करीब 200 जहरीले सांप काट चुके हैं। आप शायद इस बात का भी भरोसा नहीं करें कि उसे एक घंटे में दो बार किंग कोबरा ने काटा। चार दिन तक वह कोमा में रहा और बच गया। यह घटना करीब 26 साल पुरानी है और अब यह शख्स खुद सांपों के बीच रहता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

53 साल के इस शख्स का नाम है टिम फ्रिडे। एक बार उन्हें किंग कोबरा ने काट लिया। अभी वह अस्पताल जा रही रहे थे कि एक बार फिर किंग कोबरा ने काट लिया। एक घंटे में दो बार किंग कोबरा के काटने से टिम सिर्फ बेहोश हुए। तब तक उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। वह चार दिनों तक होश में नहीं आए। मगर जब आए तो उन्होंने एक नया संकल्प लिया। 

फर्स्ट यूनिवर्सल एंटी वेनम तैयार करने की प्रक्रिया में 
अमरीका के विस्कांसन में रहने वाले टिम के होश में आने के बाद वह खुद और डॉक्टर, इसके अलावा उन्हें जानने वाले भी हैरान थे कि किंग कोबरा के काटने के बाद भी यह शख्स कैसे जिंदा है। इसके बाद टिम ने संकल्प लिया वह सांपों के साथ उनके बीच रहेंगे। इसकी वजह थी, वह यह कि अब वे जानबूझकर खुद को सांप से कटवाते हैं और इससे वे फर्स्ट यूनिवर्सल एंटी वेनम तैयार करने की कोशिश में हैं। टिम ऐसी दवा बनाने की कोशिश में जुटे हैं, जिससे सांप के काटने के बाद बॉडी में उसके जहर के असर को खत्म किया जा सके। 

इम्युनिटी अच्छी है तो सांप के काटने को झेला जा सकता है!
टिम ने अपने घर में कई सांप पाले थे। वर्ष 2001 में एक दिन उन्हें एक सांप ने काट लिया। यह किंग कोबरा था। अक्सर उन्हें कोई एक सांप काट ले तो कुछ नहीं होता। मगर उस दिनन दो बार किंग कोबरा ने काट लिया था। टिम के मुताबिक, अगर शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी है। इम्युनिटी मजबूत है तो सांप के काटने को काफी हद तक झेला जा सकता है। मगर कोई शख्स एक के बाद एक दो सांप के काटने को नहीं झेल सकता। टिम के अनुसार, सांप के काटने पर असहनीय दर्द होता है और यह करीब सौ मधुमक्खियों के काटने जैसा होता है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

25 साल की युवती ने बुजुर्ग के सामने उतारे कपड़े, पूछा- मैं कैसी लग रही हूं, और फिर...

यहां बचपन में ही बाप से कराई जाती है बेटी की शादी, जिन्हें समझती हैं पिता, वो असल में होता है पति

इस युवक की हैं 9 खूबसूरत बीवियां, सबके बच्चों का बनेगा बाप, मगर पहला किससे होगा इसके लिए बनाया खास नियम