दो पाकिस्तानी लड़कियों का वीडियो वायरल, भारत के लोगों को पाकिस्तान बुला रहीं हैं। लाखों लाइक्स और कमेंट्स के साथ यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

वायरल डेस्क। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान की दो लड़कियों का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें दोनों भारत के लोगों को पाकिस्तान बुलाती नजर आ रहीं है। दोनों खूबसूरत लड़कियां इतनी भोली सूरत बनाकर इंडिया वालों को बुला रही हैं कि लोग उनके बारे में बात किए बना नहीं रह पा रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सात दिन में इस वीडियो को 15 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वीडियो को 30 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। इसपर 1.21 लाख लोगों ने कमेंट किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़कियां हरे और काले रंग के कपड़े में हैं। दोनों एक पहाड़ी के नीचे हैं। जहां एक घर है। घर पर पाकिस्तान का झंडा लगा हुआ है।

View post on Instagram

पाकिस्तान के झंडे की ओर इशारा करते हुए कहा- इंडिया वालों कभी तो आओ पाकिस्तान

एक लड़की मोबाइल से वीडियो बनाती है। उसके चेहरे का कुछ हिस्सा ही दिखता है। वहीं, दूसरी लड़की पाकिस्तान के झंडे की ओर इशारा करते हुए कहती है, "इंडिया वालों कभी तो आओ पाकिस्तान।" यह बात कहने वाली लड़की अपने सिर पर अनोखे आकार की टोपी पहने हुए है। वह पूरे वीडियो में मुस्कुराती नजर आती है। उसकी इसी अदा ने हजारों लोगों का दिल जीत लिया है। लोग वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

वीडियो आफिया खान के नाम से बनाए गए इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देख एक यूजर ने कमेंट किया, "मां कसम भाई बश इसीलिए पाकिस्तान में बम छोड़ने का दिल नहीं करता।" वहीं, एक यूजर ने लड़कियों से उनका लोकेशन मांगा है।

बता दें कि वीडियो में भारत के लोगों को पाकिस्तान बुलाना अलग बात है, लेकिन असल जीवन में दोनों देशों के लोगों का पर्यटन के लिए एक दूसरे के यहां जाना बेहद कठिन है। भारत-पाकिस्तान के रिश्ते लंबे समय से खराब हैं। इसके चलते वीजा मिलना मुश्किल होता है। 

यह भी पढ़ें- एयरपोर्ट पर वायरल हो गया दादी का यह अंदाज, देखें जबरदस्त वाला वीडियो