इस वीडियो पर ज्यादातर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। लोगों ने कहा कि जंगली जानवरों को सर्कस में परेशान करने वाले लोगों को जेल होनी चाहिए।

वायरल डेस्क. चीन के हेनान प्रांत से एक डरावना वीडियो सामने आया है। यहां के लुओयांग (Luoyang) में चल रहे एक सर्कस में बड़ी घटना घटी है। सर्कस के दौरान दो शेरों के पिंजरे से भाग निकलने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शेरों को पिंजरे से भागते हुए देखा जा सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जब पिंजरे से भाग निकले दोनों शेर

वायरल वीडियो में दो ट्रेनर शेरों के साथ पिंजरे के अंदर स्टंट कर रहे होते हैं। तभी अचानक शेरों को पिंजरे के बीच एक गैप दिख जाता और वे भाग निकलते हैं। ये देख दर्शकों के हाथ-पांव फूल जाते हैं और सर्कस में भगदड़ मच जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सर्कस के कर्मचारियों ने इस दौरान दोनों शेरों पर काबू पा लिया और किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं पहुंची है। हालांकि, इस घटना के बाद सर्कस प्रबंधन पर कई सवाल उठ रहे हैं।

लोगों को खा जाते शेर

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। @WeAreNotFood नाम के पेज ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि दोनों शेयर वो बकवास ट्रिक्स करने के बिलकुल भी इच्छुक नहीं हैं। उन्हें अकेला छोड़ दें और शांति से जीवन जीने दें। सबकुछ बहुत गलत हुआ, चीन के हेनान प्रांत के लुओयांग की घटना।'

घटना को लेकर लोगों में आक्रोश

इस वीडियो पर ज्यादातर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। लोगों ने कहा कि जंगली जानवरों को सर्कस में परेशान करने वाले लोगों को जेल होनी चाहिए। एक यूजर ने कहा, 'पिंजरे में तो इंसान को होना चाहिए, असली जानवर इंसान ही है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'सर्कस वालों ने कितने लोगों की जिंदगी खतरे में डाल दी, वो कई दर्शकों को कच्चा चबा सकते थे।' इस घटना पर लुओयांग प्रचार विभाग ने बयान जारी करते हुए कहा कि ग्लोबल पीक इंटरनेशनल सर्कस के परीक्षण प्रदर्शन के दौरान शेर पिंजरे से बाहर आ गया था और उसे 15 मिनट के अंदर पकड़ लिया गया, जिससे कोई घायल नहीं हुआ है। देखें वीडियो…

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें : सड़क पर दौड़ रहे बच्चे के ऊपर से निकल गया हार्वेस्टर, लेकिन हो गया चमत्कार, देखकर यकीन नहीं कर पाएंगे आप

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…