सोशल मीडिया पर वायरल मजदूर के डांस वीडियो ने सभी को प्रेरित किया है। जिम्मेदारियों के बीच खुद की खुशी और आत्मविश्वास को कभी न भूलें—देखें यह दिल छू लेने वाला वीडियो।

दिल तो बच्चा है जी,थोड़ा कच्चा है जी। ये गाने की लाइन हर उस इंसान के लिए हैं। जो जिम्मेदारियों के बोझ तले खुद को भूल जाता है। उसे ये तक पता नहीं होता, आखिर वो पसंद क्या करता था। इसलिए हमेशा कहा जाता है, जिम्मेदारी और परेशानी चाहे जितनी हो। कभी खुद की हसरतों को मारना नहीं चाहिए। काम तो रोज का है और खुद को खुशी देना भी जरूरी है। आप भी सोच रहे होंगे। आखिर ये बात हम आपसे क्यों कह रहे हैं? दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया वीडियो वायरल है। जहां मजदूर का डांस देख सभी खूब इंप्रेस हुए। सबसे ये वीडियो देखिए फिर बताते आखिर बात क्या है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

दरअसल, वीडियो humourshubb पेज के द्वारा शेयर किया गया है। जहा एक शख्स में हाथों में प्लास्टर करने वाला सामान लिये है। इसके बाद भी सामने हो रही पार्टी में दिल खोलकर नाच रहा है। इतना ही नहीं, उसने डांस भी बहुत गजब किया है। हालांकि ये वीडियो कब और किसने शूट की है। कोई नहीं जानता और इसके लोकेशन की जानकारी भी नहीं है। वीडियो में शख्स को दिल खोलकर नाचते हुए देखा जा सकता है। जिसे नेटिजन्स खूब पसंद कर रहे हैं। वहां मौजूद बच्चे और बड़े उस व्यक्ति को मोटिवेट करते भी नजर आ रहे हैं।

नेटिजन्स ने दिया मजेदार रिएक्शन

इस वीडियो को अभी तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं। कोई वीडियो की चुटकी ले रहा है तो कोई शख्स के कॉन्फिडेंस की तारीफ करता दिखा। एक ने लिखा- बस ऐसा आत्मविश्वास मुझे भी चाहिए। जैसा चाहूं वो कर पाऊं। अन्य यूजर लिखता है, काम तो होता रहेगा पर डांस जरूरी है। ये वीडियो सिखाता है, टेंशन कितनी और क्यों ना हो। जीना और खुश रहना,जिंदगी का दूसरा नाम है। खुद को जो पसंद हो उसे कभी करने से पहले सोचना नहीं चाहिए। फिलहाल ये वीडियो यूजर्स को बहुत भा रहा है।