एमी ने पूछा कि क्या कोई बता सकता है कि ये क्या है और उन्हें क्या करना चाहिए? इस पोस्ट पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने गेस करने की कोशिश की। आखिर इतना बड़ा अंडा किसका हो सकता है? 

लंदन. क्या पृथ्वी पर डायनासोर का अस्तित्व है। नहीं। ऐसे में फेसबुक पर एक महिला ने डायनासोर से जुड़ी एक पोस्ट डालकर सबको चौंका दिया। महिला का नाम एमी है। उसने फैमिली लोडाउन टिप्स एंड आइडियाज पेज पर लिखा कि उसके घर की छत की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा कि क्या ये डायनासोर का अंडा है। तस्वीर में दिख रहा है कि अंडा काफी बड़ा है। फोटो देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने कई तरह से रिएक्शन दिए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या ये डायनासोर का अंडा है?
एमी ने लिखा, यह मेरे दोस्त के बेटे के कमरे के अंदर है। उन्होंने इसे पहले कभी नहीं देखा। उन्हें ये नहीं पता कि ये पहले से यहीं पर था या नहीं। उन्होंने अभी इसे देखा है। एमी ने पूछा कि क्या कोई बता सकता है कि ये क्या है और उन्हें क्या करना चाहिए? इस पोस्ट पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने गेस करने की कोशिश की। आखिर इतना बड़ा अंडा किसका हो सकता है? 

लोगों ने कहा- मकड़ियों का घर
सोशल मीडिया पर पोस्ट देखकर कई लोगों ने कयास लगाया कि ये अंडा मकड़ियों का घर हो सकता है। एक ने कहा, अगर यह एक अरब साल पहले होता तो मैं कहता कि हमारे हाथों में डायनासोर का अंडा है।

एक ने कहा, मैंने पोस्ट कंट्रोल में काम किया है। मेरे हिसाब से ये मकड़ियों के अंडे का घोंसला है। आप इसे (वैक्यूम) कर सकते हैं। अगर यह मकड़ियों का घोंसला है तो इसमें हजारों मकड़ियां होंगी।

अंडे की सच्चाई आई सामने
एक अन्य पोस्ट में एमी ने बताया कि उसके ससुर ने अंडे की सच्चाई का पता लगाया। उन्होंने पास जाकर अंडे को देखा। वह कीड़ों का झुंड था। इससे महिला और भी परेशान हो गई। कीड़ों के झुंड का उसने बड़ी मुश्किल से सफाई की। हालांकि जब इस अंडे का सच पता चला तो कई यूजर निराश हो गए। उन्होंने कहा कि अंडे को लेकर सारा रोमांच खत्म हो गया।