सोशल मीडिया पर आपने कई हैरतअंगेज वीडियो देखे होंगे। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाते हैं जिसमें एक दबंग महिला अपने घर में एक दो नहीं बल्कि तीन-तीन शेरों को पाली हुई है और उन्हें बड़े ही प्यार से दुलार कर रही हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो: आपने कई लोगों को घरों में कुत्ते, बिल्ली, खरगोश या अन्य जानवरों को रखते हुए देखा होगा, जो घर की रखवाली करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने किसी के घर में शेर पला हुआ देखा है? अगर नहीं, तो चलिए आज हम आपको एक ऐसी महिला से मिलवाते हैं जिन्होंने अपने घर में एक दो नहीं बल्कि तीन-तीन शेरों को पाला है। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने लायन को दुलार करती नजर आ रही हैं और वह शेर भी महिला के साथ खूब इंजॉय कर रहा है। तो चलिए देर किस बात की आपको भी दिखाते हैं यह हैरतअंगेज वीडियो...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पालतू शेर 
इंस्टाग्राम पर k4_khaleel नाम से बने पेज पर यह मजेदार वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पीले रंग का सूट पहने एक महिला एक शेर के बाजू में खड़ी हुई है और उसे बड़े प्यार से दुलार करती नजर आ रही है। उसके सिर पर हाथ फेर रही है और शेर भी इसे खूब इंजॉय कर रहा है। इतना ही नहीं इस महिला के पीछे पिंजरे में एक और शेर घूम रहा है। वहीं महिला के पास एक शेरनी भी कुछ दूरी पर बैठी हुई है।

View post on Instagram

दीदी बड़ी दबंग है
शेर को सहलाते हुए महिला का यह वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है और अब तक 11 मिलियन से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं। वहीं छह लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है और वीडियो देखने के बाद 14 सौ से ज्यादा लोगों ने इस पर कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा कि 'यह साहसी महिला है।' तो वही दूसरे ने कमेंट किया कि 'यह एक भयानक कदम है और किसी को भी वास्तविक जीवन में इस तरह का जोखिम नहीं लेना चाहिए।' एक अन्य यूजर ने लिखा कि ''दीदी तो बड़ी दबंग है।' एक को लिखा- 'हमारे गिर के शेरों को सामना करो पता लग जायेगा। ये तो सर्कस के शेर है।'

और पढ़ें: महिला 90 कुत्ते और सड़ते पिल्लों के बीच जी रही थी जिंदगी, घर का नजारा देख हिल गई पुलिस

लाखों की कार का हुआ कबाड़ा, जब इसपर लगा दिए 1 लाख पटाखे, देखें वीडियो