सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक बंदा अपने बगीचे में करीब दस लाख मेढक के अंडे छोड़ रहा है। अब अंडे से निकले मेढक उसके लिए मुसीबत का सबब बन गए हैं। 

नई दिल्ली। एक भले बंदे ने जीव हत्या पाप है और जीवों पर दया दिखानी चाहिए, उन्हें बचाना चाहिए, उन्हें अपने घर में शरण देनी चाहिए.. जैसी तमाम नैतिकता की बातों पर गौर किया और करीब तीन महीने पहले लगभग दस लाख मेढक के अंडों को बचाकर अपने बगीचे में शरण दे दी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस बंदे की यह गलती अब इसी पर भारी पड़ गई है। बंदे ने इस पूरी प्रक्रिया का वीडियो शेयर किया है, जो काफी भयावह है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यूजर्स इस वीडियो को देखकर न सिर्फ हैरान हैं बल्कि, कमेंट बॉक्स में उसे खरी-खोटी भी सुना रहे हैं। 

Scroll to load tweet…

यह वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया है, जिसे करीब तीन लाख लोगों ने देखा है। 41 सेकेंड के इस वीडियो को अरलॉग (Arlong) नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। ब्रिटेन के रहने वाले इस बंदे ने वीडियो में स्टोरी शेयर करते हुए बताया कि उसने अपने गॉर्डन में मेढकों की पूरी सेना को जगह दी है। वैसे इस बंदे ने स्टोरी में दावा किया है कि मेढकों के अंडों की संख्या दस लाख नहीं बल्कि, 14 लाख तक है। 

यूजर्स ने सोशल मीडिया पर की खिंचाई 
सोशल मीडिया पर यह वीडियो देखकर लोग दंग हैं कि कोई बंदा ऐसा भी कर सकता है क्या। बंदे ने स्टोरी में बताया कि करीब तीन महीने पहले उसने मेढकों के लगभग डेढ़ मिलियन अंडे को नष्ट होने से बचाया और अपने बगीचे के छोटे तालाब में शरण दी। अब स्थिति ये है कि मेढ़कों की संख्या पूरे बगीचे में बढ़ गई है और वह हर जगह दिखाई दे रहे हैं। वह कहीं आ-जा भी नहीं सकता। यूजर्स इस परेशानी के लिए खुद इस बंदे को जिम्मेदार बता रहे हैं। उनका कहना है कि इसने ऐसी गलती की है, जिसे अब बड़ी मुश्किल से ठीक किया जा सकता है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

मां-बेटी ब्यूटी पॉर्लर गईं, महंगे ट्रीटमेंट हुए, बिल बना 50 हजार, पैसे देने से पहले जो हुआ किसी ने सोचा नही था

पिता का बेटे की एक्स गर्लफ्रेंड से संबंध, बेटा विदेश में तो दोनों उसके बेड पर सो रहे, लड़की बाप संग ज्यादा खुश

बच्चों के कहने पर हर साल एक बच्चा पैदा करती है यह मां, 37 की उम्र में बनने जा रही 13वें बच्चे की मम्मी