एक व्लॉगर ने अमेरिका की सड़कों पर लगे 'किस एंड राइड' बोर्ड का रहस्य खोला है। जानिए, शिकागो समेत कई शहरों में क्यों लगाए गए हैं ये बोर्ड और इनका क्या है मतलब।

वाशिंगटन: एक जगह से दूसरी जगह जाने पर वहां की संस्कृति, खानपान, पहनावे के साथ-साथ मौसम भी अलग होता है। भारत और विदेशी संस्कृति तो बहुत ही अलग है। आजकल कई व्लॉगर देश-विदेश घूमकर वहां की परंपरा और उस क्षेत्र की जानकारी देते हैं। इससे घर बैठे ही हमें दूसरे देशों के बारे में पता चलता है। कई बार व्लॉगर्स के वीडियो कुछ ऐसी बातें भी रिवील करते हैं, जो हैरान करने वाली होती हैं। व्लॉगर्स भी अपने दर्शकों को कुछ नया दिखाने की कोशिश में लगे रहते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अब एक व्लॉगर ने अमेरिका की सड़क किनारे लगे एक बोर्ड पर लिखे 'किस एंड राइड' के बारे में बताया है। साथ ही यह भी बताया है कि आखिर ऐसा क्यों लिखा जाता है। सादिया ज़ेब रांझा नाम की यह महिला व्लॉगर ने इसके बारे में विस्तार से बताया है। भारत में सड़क किनारे लगे बोर्ड पर जगह का नाम, ट्रैफिक सिग्नल जैसी चीजें लिखी होती हैं। लेकिन यहां इन सबके साथ 'किस एंड राइड' भी लिखा होता है। 

सादिया ज़ेब रांझा के मुताबिक, स्टेशनों पर आने वाले यात्रियों यानी अपने परिवार या अपनों को पिक एंड ड्रॉप करने के लिए आने वाले लोगों के लिए बोर्ड पर 'किस एंड राइड' लिखा होता है। इन बोर्ड को शिकागो ट्रांजिट अथॉरिटी द्वारा ही लगाया गया है। इस नाम को अथॉरिटी के एक जनरल मैनेजर ने दिया था। तभी से अमेरिका के शिकागो समेत कई जगहों पर सड़कों के किनारे इस तरह के बोर्ड लगे हुए हैं। 

क्यों दिया गया ये नाम? 
विदेशों में किसी का भी वेलकम किस करके ही किया जाता है। इसी तरह विदाई के समय भी किस करके ही बाय कहा जाता है। ऐसे में स्टेशन पर अपनों को छोड़ने या लेने के लिए आने वाले लोग उन्हें किस करके अपनी आगे की यात्रा शुरू करें, इसीलिए ये बोर्ड लगाए गए हैं। यहां के लोग इसे एक प्यार भरा बोर्ड बताते हैं।

View post on Instagram