यशवंत सिन्हा ने राहुल गांधी को ऐसा घोड़ा कहा था जो शादी में आकर बिदक जाता है। वह लाख कोशिश करने पर भी नहीं चलता। सोशल मीडिया पर लोग यशवंत सिन्हा के पुराने वीडियो पोस्ट कर रहे हैं।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी में लंबे समय तक रहे यशवंत सिन्हा विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं। कांग्रेस समेत विपक्ष के कई दल उन्हें समर्थन दे रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर लोग यशवंत सिन्हा के पुराने वीडियो पोस्ट कर रहे हैं और उन्हें उन दिनों की याद दिला रहे हैं जब वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ खुलकर बयान देते थे। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आलोक भट्ट नाम के एक यूजर ने एक ऐसा ही वीडियो ट्वीट किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि यशवंत सिन्हा ने राहुल गांधी को ऐसा घोड़ा कहा था जो विवाह कार्यक्रम में बिदक जाता है। अब वही घोड़ा 84 साल के दूल्हा यशवंत सिन्हा को साथ लिए चल रहा है। यशवंत सिन्हा जब तक भाजपा में थे उनमें घटनाओं की सटीक भविष्यवाणी करने की अद्भुत क्षमता थी।

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें- पूर्व सीएम सिद्धारमैया और इस महिला का वीडियो हुआ वायरल, क्यों कार के पीछे भागते हुए रुपयों की गड्डी उछाली?

वीडियो में क्या है?
आलोक भट्ट ने एक अंग्रेजी टीवी चैनल का 56 सेकंड का वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में यशवंत सिन्हा से जुड़ी खबर दिखाई गई है। इसमें सिन्हा कह रहे हैं कि राहुल गांधी उस घोड़े जैसे हैं जिसे शादी में दूल्हे को बैठाने के लिए लाया जाता है और वह बिदक जाता है। वह चलता ही नहीं है। इसी तरह राहुल गांधी चल ही नहीं रहे हैं। इन्हें चलाने की कोशिश हो रही है। कोई दुम हिला रहा है। कोई सामने से कुछ खिला रहा है, लेकिन वह चल ही नहीं पा रहे हैं। जब तक वो तैयार नहीं होंगे तब तक कांग्रेस के पास मनमोहन सिंह को बर्दास्त करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

यह भी पढ़ें- 31 साल से लगी थी सीबीआई, अब इस हाईप्रोफाइल केस के आरोपियों की हुई पहचान, यासीन मलिक है रूबिया का किडनैपर