सोशल मीडिया पर चार शब्द का एक इस्तीफा पत्र वायरल हो रहा है। इसे ट्विटर पर यूट्यूब ने अपने वेरिफाइड अकाउंट से पोस्ट किया है। हाल ही में  तीन शब्द का इस्तीफा पत्र भी वायरल हुआ था। 

नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर क्रिएटिव रेजिग्नेशन लेटर यानी इस्तीफा पत्रों की बाढ़ आई हुई। आए दिन कुछ नए अंदाज में रेजिग्नेशन लेटर शेयर किए जा रहे हैं। 'बाय-बाय सर' वाले तीन शब्द के इस्तीफा पत्र के बाद अब चार शब्द का इस्तीफा पत्र 'चलिए खत्म करते हैं' वायरल हो रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चार शब्दों वाले इस फनी इस्तीफे को यूट्यूब इंडिया ने अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया है। इसका कंटेट पढ़कर लोग इसे लिखने वाले को बेहद क्रिएटिव बता रहे। यह इस्तीफा पत्र सिर्फ दो लाइन का है। इस अनोखे और दिलचस्प इस्तीफा पत्र में जो लिखा है, उसके मुताबिक, जो भी इससे संबंध रखता है, चलिए अब खत्म करते हैं। आपका अपना। 

Scroll to load tweet…

यूट्यूब इंडिया के इस ट्वीट को अब तक करीब 9 हजार लोग पसंद कर चुके हैं। वहीं, साढ़े सात सौ से अधिक लोगों ने इसे रीट्वीट किया है, जबकि करीब सवा सौ लोगों ने इस पर दिलचस्प कमेंट दिए हैं। यूट्यूब इंडिया ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- नाइस रेजिग्नेशन लेटर। हालांकि, यूजर्स ने पोस्ट पर मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है। 

Scroll to load tweet…

मेरी नींद मेरा चैन मुझे लौटा दो, वरना...
वहीं, यूट्यूब इंडिया के इस ट्वीट के रिप्लाई सेक्शन में बजाज कैपिटल की ओर से भी एक मजाकिया इस्तीफा शेयर किया गया है। बजाज कैपिटल की ओर से पोस्ट किए इस इस्तीफे को एक गाने से जोड़कर लिखा गया है। इस्तीफा पत्र में लिखा है- डियर सर, मेरी नींद, मेरा चैन मुझे लौटा दो, वरना मेरा हो गया। आपका अपना। बजाज ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- बस यही कहना चाहेंगे। साथ ही, यूट्यूब इंडिया को इसके साथ टैग भी किया गया है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

ये मॉडल नहीं ड्राइवर है, 3 करोड़ की ट्रक में सड़क पर निकलती है तब देखिए इसका ग्लैमरस अंदाज 

लड़की बनने को हर रकम अदा करने को तैयार, सेक्स चेंज कराकर घर पहुंचा, तो गांव वाले कपड़े उतारने लगे

मां-बेटी की जोड़ी ऑनलाइन पोस्ट करती है ऐसा कंटेट 5 मिनट के मिलते है एक लाख रुपए