सदी के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन जल्द ही टीवी पर अपना चर्चित गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 12वां सीजन लेकर आने वाले हैं। इस शो को कई सालों से दर्शक देखना पसंद करते हैं। अब बिग बी ने घोषणा कर दी है कि वो इस शो का नया सीजन लेकर आ रहे हैं।

मुंबई. सदी के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन जल्द ही टीवी पर अपना चर्चित गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 12वां सीजन लेकर आने वाले हैं। इस शो को कई सालों से दर्शक देखना पसंद करते हैं। अब बिग बी ने घोषणा कर दी है कि वो इस शो का नया सीजन लेकर आ रहे हैं। अमिताभ ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है और बताया है कि इस शो के लिए रजिस्ट्रेशन आज रात यानी की 9 मई रात नौ बजे से सिर्फ सोनी टीवी पर शुरू होगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमिताभ बच्चन ने कही ये बात 

सोनी टीवी पर केबीसी -12 के रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'हम वापस आ रहे हैं.... सोनी टीवी.. हर चीज को ब्रेक लग सकता है पर सपनों को ब्रेक नहीं लग सकता है...आपके सपनों को उड़ान देने के लिए फिर अमिताभ बच्चन केबीसी-12 लेकर आ रहे हैं। रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे 9 मई रात 9 बजे सिर्फ सोनी टीवी पर।'

केबीसी के रजिस्ट्रेशन की जानकारी देते हुए अमिताभ अपने अंदाज में ही दिख कर रहे हैं। वह वीडियो में ब्लैक शूट पहने हुए नजर आ रहे हैं। उनका अंदाज और जोश देखकर लग रहा है वह फिर से टीवी की दुनिया में धूम मचाने को तैयार हैं। गौरतलब है कि देशभर में लॉकडाउन के चलते मेकर्स भी इस शो के रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन शुरू कर दिया है।

View post on Instagram