25 साल के पारस कलनावत एक्ट्रेस और मॉडल उर्फी जावेद के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं। उर्फी ने ब्रेकअप के बाद उन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने 'अनुपमा' में उनकी एंट्री रुकवाई थी। पारस ने इसी महीने की शुरुआत में 'अनुपमा' को अलविदा कहा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 16वें सीजन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इसके कंटेस्टेंट्स को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो टीवी के सबसे पॉपुलर शोज में से एक 'अनुपमा' में काम कर चुके अभिनेता पारस कलनावत इस शो में बतौर कंटेस्टेंट नज़र आ सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि मेकर्स और पारस के बीच शो को लेकर बातचीत चल रही है। हालांकि, ना तो अभी तक इस बारे में 'बिग बॉस' के मेकर्स द्वारा कोई पुष्टि की गई है और ना ही पारस कलनावत ने आधिकारिक तौर पर कुछ कहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अनुपमा में रूपाली के बेटे बने थे पारस

पारस कलनावत 'अनुपमा' में लीड किरदार निभा रहीं रूपाली गांगुली के छोटे बेटे समर का किरदार निभा रहे थे। इसी महीने की शुरुआत में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए शो छोड़ने की जानकारी दी थी। उन्होंने दावा किया था कि उनके लिए यह किसी भयानक सपने से कम नहीं था कि उनके आसपास के लोग उनके नाखुश होने के बारे में जानते थे, लेकिन कोई भी एक्शन नहीं लिया जा रहा था। उन्होंने कहा था कि शो छोड़ते वक्त उन्हें मिक्स फीलिंग थी। उनकी आंखों में आंसू थे और वे राहत की सांस भी ले रहे थे।

क्या इस वजह से छोड़ा था पारस ने शो

एक इंटरव्यू में पारस ने दावा किया था, "मेरी स्क्रीन्स काटी गईं। मुझे बुरा बनाया गया। मेरे बारे में झूठी बातें की गईं कि मैंने धमकी दी और उनके बार में कुछ बातें की। जबकि मैंने ऐसा नहीं किया। अगर एक सीनियर एक्टर आपके खिलाफ बात करे तो मेकर्स उस पर ही भरोसा करेंगे।" जब इस इंटरव्यू में पारस से पूछा गया कि क्या लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली के साथ उनका कोई मनमुटाव था तो उन्होंने कहा था, "मैं अब भी उनका सम्मान करता हूं और मुझे लगता है कि उनके दिल में भी मेरे प्रति थोड़ा-बहुत प्यार बचा होगा।"

'झलक दिखला जा 10' साइन करते ही हुआ था विवाद

बकौल पारस, "जब मैंने 'झलक दिखला जा' साइन किया तो मैं इस बारे में मेकर्स से बात करना चाहता था। मैं उन्हें बताना चाहता था कि मैं यह शो कर रहा हूं। लेकिन वे कलर्स के साथ मेरे किसी भी शो के खिलाफ थे।उन्होंने मुझसे कहा कि मैं किसी और प्रतिस्पर्धी चैनल के साथ कोई शो नहीं कर सकता। फिर मुझे चुनना था तो मैंने 'झलक दिखला जा' को चुना। क्योंकि मैं अपने बेहतर पहलू को एक्सप्लोर करना चाहता था और मुझे लगने लगा था कि 'अनुपमा' में मेरे लिए कुछ नहीं बचा है। क्योंकि पिछले एक साथ मेरा ट्रैक नहीं दिखाया जा रहा था। मैं बस शो के अन्य कैरेक्टर के बगल में खड़ा था। इसलिए मैं इससे बाहर आना चाहता था।"

और पढ़ें...

राजू श्रीवास्तव की Health पर बड़ा Update, दोस्त सुनील पॉल बोले- रिकवरी हो रही, बाकी सब दुआओं पर निर्भर

सिर्फ एक गलती पड़ी भारी और बर्बाद हो गया इन 8 बॉलीवुड एक्टर्स का करियर

BOYCOTT कल्चर पर सवाल होते ही भड़कीं मंदाकनी, बॉलीवुड की काली सच्चाई से उठा दिया पर्दा

बॉलीवुड पर फिर भारी पड़ी साउथ की फिल्म, कमाई में 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षा बंधन' से आगे निकली 'कार्तिकेय 2'