एकता कपूर के टीवी सीरियल बड़े अच्छे लगते है 2 में लीड रोल प्ले कर रहे नकुल मेहता को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी एक माइनर सर्जरी भी हुई है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक के बाद एक बुरी खबरें सुनने को मिल रही है। बॉलीवुड सिंगर केके के निधन के बाद अब खबर आ रही है कि टीवी एक्टर और सीरियल बड़े अच्छे लगते है 2 (Bade Acche Lagte Hain 2) में लीड रोल प्ले करने वाले नकुल मेहता (Nakul Mehta) की तबीयत बिगड़ गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो नकुल की तबीयत अचानक खराब हो गई थी और उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा। सामने आ ही जानकारी की मानें तो उनकी एक माइनर सर्जरी भी हुई है। फिलहाल वे ठीक है और आराम कर रहे है। हालांकि, ये जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है कि उन्हें क्या हुआ था और उनकी किस तरह की सर्जरी हुई है। फैन्स नकुल के जल्द ही ठीक होने की प्रार्थना कर रहे है। फिलहाल, उन्होंने शो से भी ब्रेक ले लिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


पसंद किया जा रहा बड़े अच्छे लगते है 2
आपको बता दें कति नकुल मेहता का टीवी सीरियल बड़े अच्छे लगते है 2 को काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें शो में उनके साथ लीड रोल में दिशा परमार नजर आ रही है। बता दें कि इस सीरियल से पहले नकुल और दिशा की जोड़ी करीब 8 साल पहले आए सीरियल प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा में नजर आए थे। आपका जानकारी के लिए बता दें कि नकुल ने इसी सीरियल से टीवी की दुनिया में कदम रखा था। बता दें कि मुंबई यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ कॉमर्स में पढ़ाई के दौरान नकुल थिएटर से जुड़े थे और अक्सर प्लेज में हिस्सा में लिया करते थे। वे टीवी सीरियलों में काम करने के साथ-साथ मॉडलिंग और म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके है। 


शादीशुदा है नकुल मेहता
आपको बता दें कि 39 साल के नकुल मेहता शादीशुदा और एक बेटे के पिता है। कोराना लॉकडाउन के दौरान ही उनकी पत्नी जानकी प्रेग्नेंट हुई थी और उन्होंने बेटे सूफी को जन्म दिया था। जब उनकी बेटा 11 महीने का हुआ था तो कोरोना ने उसे अपनी चपेट में ले लिया था। उनके बेटे का हालत काफी खराब हो गई थी। उसे कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती भी किया गया था।

ये भी पढ़ें
जब सोनाक्षी सिन्हा को रीना रॉय की बेटी कहने लगे थे सभी, तो आपा खो बैठी थी शत्रुघ्न सिन्ही की प्रेमिका

आमिर खान की बेटी ने ब्वॉयफ्रेंड संग रिलेशनशिप के 2 साल पूरे होने पर मनाया जश्न, देखें 7 Hot Photos

संजय दत्त की मां के 1 फैसले ने उजाड़ दी थी करीना कपूर के दादा की जिंदगी, खुद को जलाने लगे थे सिगरेट से

बचपन की दोस्त को केके ने बनाया था हमसफर, संगीत की ट्रेनिंग नहीं लेने के बावजूद थे एक बेहतरीन सिंगर