टीवी सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' एक्टर वरुण सोबती शादी के तकरीबन 8 साल बाद बने पिता।

टीवी सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' के लीड एक्टर वरुण सोबती शादी के तकरीबन 8 साल बाद पहली बार पिता बने हैं। उन्होंने ने अपनी बेटी का नाम सिफत रखा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वरुण और पश्मीन ने साल 2010 में शादी की थी। वरुण सोबती अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बात नहीं करते हैं,और इसलिए वाइफ पश्मीन की प्रेग्नेंसी का खुलासा गोद भराई की फोटोज से हुआ था।इन फोटोज को उनकी दोस्त और टीवी एक्ट्रेस साई देवधर ने शेयर किया था। गोद भराई की रस्म में पश्मीन पिंक कलर के गाउन में नजर आईं थी। पश्मीन की गोद भराई में टीवी एक्टर करण वाही, अक्षय डोगरा, मोहित सहगल, गौतम हेगड़े, सान्या ईरानी, अब्बास मेहता शामिल हुए थे। 

ये है दोनों की लव स्टोरी

वरुण और पश्मीन की लव स्टोरी स्कूल फ्रेंड हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पश्मीन गर्ल्स स्कूल में पढ़ती थी, लेकिन 9वीं क्लास में उन्होंने दूसरे स्कूल में एडमिशन लिया था। इसी स्कूल में उनकी और वरुण की पहली मुलाकात हुई थी। पश्मीन को इंप्रेस करने के लिए वरुण कविता लिखा करते थे। कुछ वक्त बाद पश्मीन ऑस्ट्रेलिया चली गई थी। इस दौरान दोनों लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहे थे। वरुण ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के एक रेस्त्रां में उन्होंने पश्मीन को शादी के लिए प्रपोज किया था।