उर्वशी वाणी दीपक ठाकुर के साथ जोड़ी बनाकर बिग बॉस -12 के घर पहुंची थीं। उर्वशी शुरुआत में शांत दिखी थीं, लेकिन बाद में उनके तेवर चर्चा का विषय बन गए थे। 

मुंबई। बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट उर्वशी वाणी की फोटोज इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। फोटोज हैरान करने वाली हैं क्योंकि मेकओवर की वजह से उर्वशी एक अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। एक साधारण-सी लड़की को हॉट अवतार में देखकर लोग अचरज में हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उर्वशी जब बिग बॉस 12 में पहुंची थीं तो उनका लुक सिम्पल था। इन फोटोज में उर्वशी रेड कलर के लॉन्ग गाउन में नजर आ रही हैं। उर्वशी लिखती हैं- 'लाल हमेशा से मेरा पसंदीदा रंग रहा है। क्योंकि लाल हमेशा हटकर होता है।' फोटोज देखकर एक यूजर ने लिखा है- 'क्या लग रही हो।'