कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस के 13वें सीजन में भी लगातार कोई न कोई हंगामा हो रहा है। खबरों की मानें तो इस बार शो में शो के होस्ट सलमान खान ने जमकर हंगामा किया। 

मुंबई. कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस के 13वें सीजन में भी लगातार कोई न कोई हंगामा हो रहा है। खबरों की मानें तो इस बार शो में शो के होस्ट सलमान खान ने जमकर हंगामा किया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान शो के टिकट टू फिनाले टास्ट को लेकर बेहद नाराज है। और इसी बात को लेकर सलमान ने शो के मेकर्स को जमकर लताड़ लगाई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


नाकाबिल लोग पहुंचे फिनाले में
शो में टिकट टू फिनाले टास्क के तहत मेकर्स ने सबसे नाकाबिल लोगों को फिनाले में पहुंचा दिया। जबकि सलमान का मानना है कि जो लोग फिनाले में पहुंचना चाहिए वो नहीं पहुंचे और उन लोगों को फिनाले का टिकट दे दिया गया, जो इसके हकदार नहीं थे। 


पारस-माहिरा फिनाले में
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टिकट टू फिनाले जीतकर फिनाले में पहुंचने वाले दो नाम पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा हैं। इन दोनों को लेकर सलमान का मानना है कि ये इसके योग्य नहीं है। 


होगी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री 
इस बार वीकेंड का वार में घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री होगी। इतना ही नहीं, इस बार घर से कोई दो लोग बेघर भी होंगे। बता दें कि दर्शक बिग बॉस के घर में एंट्री लेने वाले 6 वाइल्ड कंटेस्टेंट के नामों को लेकर खासे उत्साहित है। शेफाली जरीवाला, तहसीन पूनावाला और खेसरी लाल यादव की एंट्री हो चुकी है। जबकि, हिंदुस्तानी भाऊ, अरहान खान और हिमांशी खुराना अब घर का हिस्सा बनेंगे।