सलमान खान के टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के 13वें सीजन में हर दिन कोई ना कोई नया ट्विस्ट देखने के लिए मिल रहा है। हर दिन किसी ना किसी के बीच विवाद होता दिखाई दे रहा है।

मुंबई. सलमान खान के टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के 13वें सीजन में हर दिन कोई ना कोई नया ट्विस्ट देखने के लिए मिल रहा है। हर दिन किसी ना किसी के बीच विवाद होता दिखाई दे रहा है। इन दिनों बिग बॉस के घर में जो दोस्त था वो दुश्मन है और जो दुश्मन था वो दोस्त दिखाई दे रहा है। हाल ही में शो में आसिम और सिद्धार्थ के बीच घमासान लड़ाई देखने के लिए मिली थी, जो कि अभी भी जारी है। वहीं, अब पंजाब की कैटरीना यानी की शहनाज और ऐश्वर्या यानी की हिमांशी खुराना के बीच देखने के लिए मिली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

धक्का-मुक्की की आई नौबत

बिग बॉस के घर के सभी कंटेस्टेंट इस बात से बखूबी वाकिफ हैं कि वो दोनों घर के बाहर से ही एक-दूसरे के दुश्मन हैं और वे दोनों ही एक-दूसरे को एक आंख नहीं भाते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर हिमांशी और शहनाज का एक वीडियो वायरल हो रहा है इसमें वे आपस में तीखी बहस करती दिखाई दे रही हैं। इसके बाद दोनों का विवाद इतना बढ़ जाता है कि शहनाज हिमांशी को जोरदार धक्का देती नजर आती हैं। इतने में विवाद और ज्यादा ना बढ़े इसके कारण घर के सदस्य उनके बीच में आकर बीच-बचाव करते हैं।

View post on Instagram

कैप्टेंसी टास्क को लेकर था दोनों का झगड़ा

बता दें कि हिमांशी खुराना और शहनाज गिल इस हफ्ते के कैप्टेन्सी टास्क का हिस्सा हैं। इन दोनों के साथ सिद्धार्थ शुक्ला और हिंदुस्तानी भाउ भी कैप्टन बनने की रेस में हैं। दोनों के बीच बहस इसी टास्क के दौरान होने वाली है। टास्क में बीच में दोनों की लड़ाई से घर के सभी लोग परेशान हैं। बिग बॉस 13 में ड्रामा थमने का नाम नहीं ले रहा है और बिग बॉस कंटेस्टेंट्स की लड़ाई पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। ऐसे में वीकेंड पर होस्ट सलमान खान इन सभी को झाड़ लगाते हैं या नहीं ये देखना काफी दिलचस्प होगा।