टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के 13वें सीजन में इन दिनों सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज कौर गिल का लव एंगल दिखाया जा रहा है। दोनों के बीच शानदार बॉन्डिंग देखने के लिए मिलती है। वे आपस में चाहे जितना लड़ लें लेकिन बाद में एक साथ ही नजर आते हैं। ऐसे में शहनाज और सिद्धार्थ के रिश्ते को लेकर शहनाज के पिता का रिएक्शन सामने आया है।

मुंबई. टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के 13वें सीजन में इन दिनों सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज कौर गिल का लव एंगल दिखाया जा रहा है। दोनों के बीच शानदार बॉन्डिंग देखने के लिए मिलती है। वे आपस में चाहे जितना लड़ लें लेकिन बाद में एक साथ ही नजर आते हैं। ऐसे में शहनाज और सिद्धार्थ के रिश्ते को लेकर शहनाज के पिता का रिएक्शन सामने आया है। पंजाब की एक्ट्रेस के पिता का कहना है कि उन्हें दोनों की शादी और रिश्ते को लेकर कोई एतराज नहीं हैं। अगर वो बिग बॉस से बाहर आकर शादी करना चाहेंगे तो कर सकते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शहनाज के पिता ने की सिद्धार्थ की तारीफ

शहनाज के पिता ने सिद्धार्थ शुक्ला की तारीफ की और कहा कि दोनों की दोस्ती काफी अच्छी है। दोनों एक-दूसरे को समझ रहे हैं। बाकी शो में आगे कुछ भी हो सकता है। उनका कहना है कि वो सिद्धार्थ शहनाज शो में एक-दूसरे के लिए स्टेंड लेते हैं। अगर शो में दोनों का लव एंगल दिखाया जाता है और बाहर आकर वो दोनों शादी करने का फैसला लेते हैं तो फिर इससे उन्हें बिल्कुल ऐतराज नहीं है। इसके आगे शहनाज के पिता ने सिद्धार्थ की तारीफ करते हुए कहा कि सिद्धार्थ काफी सुलझे हुए इंसान हैं, इसके चलते वो एक्टर को काफी पसंद करते हैं। मालूम हो सिद्धार्थ और शहनाज शो में शुरू से ही साथ में हैं और वो एक अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। 

बता दें, शहनाज ने शो में कई बार कहा है कि वो सिद्धार्थ को पसंद करती हैं। अभी हाल ही के एपिसोड में शहनाज ने आरती से बात करते हुए कहा था कि उन्हें सिद्धार्थ जैसा लड़का ही पसंद है। क्योंकि, उन्हें वो काफी समझदार लगते हैं। बिग बॉस के घर में दोनों के बीच कई बार शानदार लव कैमिस्ट्री भी देखने के लिए मिली है। शहनाज सिद्धार्थ से 12 साल छोटी हैं। शहनाज की उम्र 27 साल है तो सिद्धार्थ 39 के हैं। लेकिन, दोनों को साथ में फैंस भी काफी एन्जॉय करते हैं और उन्हें साथ में देखना भी पसंद करते हैं।

Scroll to load tweet…

गोविंदा की भांजी समेत इन एक्ट्रेस को कर चुके हैं डेट

खबरों की मानें तो सिद्धार्थ शुक्ला का नाम इससे पहले कई एक्ट्रेस के जुड़ चुका है। जिसमें रश्मि देसाई, गोविंदा की भांजी आरती सिंह और शेफाली जरीवाला जैसी एक्ट्रेस का नाम शामिल है। बिग बॉस में आने से पहले सिद्धार्थ और आरती को लेकर खबरें आई थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं, शेफाली जरीवाला यानी कि 'कांटा लगा गर्ल' ने शो में एंट्री लेने के बाद सिद्धार्थ के साथ रिलेशनशिप की बात को कहा था। इसके अलावा सिद्धार्थ का नाम अपनी को-एक्टर रश्मि देसाई के साथ भी जुड़ चुका है। टीवी सीरियल 'दिल से दिल तक' में रश्मि और सिद्धार्थ ने साथ में काम किया था दोनों को लेकर तब खबर आई थी कि रील लाइफ वाली कैमिस्ट्री इनकी रियल लाइफ में भी देखने के लिए मिली थी। हालांकि, अब बिग बॉस में दोनों का झगड़ा इन दिनों हॉट टॉपिक बना हुआ है।