लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक 2 शुरू हो गया है। इसमें लोगों को घर से बाहर निकले के साथ कई सुविधाएं भी दी गई है। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे है। इसी बीच खबर आ रही है कि सलमान खान ने बिग बॉस के नए सीजन को होस्ट करने के लिए अपनी फीस में इजाफा कर दिया है। उन्होंने अपनी डिमांड शो के मेकर्स के सामने रख दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'बिग बॉस 14' के एक एपिसोड में काम करने के लिए सलमान 16 करोड़ रुपए फीस लेने वाले हैं। 'बिग बॉस 13' के लिए उन्होंने 12 से 14 करोड़ रुपए की कीमत वसूली थी। बता दें कि इस बार का शो जंगल थीम पर बेस्ड होगा।

मुंबई. कोरोना का कहर अभी भी कम नहीं हुआ है। रोज हजारों लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। इसी वायरस की वजह से रोज कई लोगों की जान भी जा रही है। भारत में लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक 2 शुरू हो गया है। इसमें लोगों को घर से बाहर निकले के साथ कई सुविधाएं भी दी गई है। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे है। इसी बीच खबर आ रही है कि सलमान खान ने बिग बॉस के नए सीजन को होस्ट करने के लिए अपनी फीस में इजाफा कर दिया है। उन्होंने अपनी डिमांड शो के मेकर्स के सामने रख दी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


शो की तैयारी में जुटे मेकर्स
कोरोना के कहर के बीच टीवी शोज की शूटिंग आरंभ हो चुकी है। ऐसे में 'बिग बॉस 14' के मेकर्स तेजी से इस शो की तैयारियों में जुट गए हैं। बाकी सीजन्स की तरह इस बार भी 'बिग बॉस 14' को सलमान खान होस्ट करने वाले हैं। सूत्रों की मानें तो शो अक्टूबर से ऑन एयर किया जाएगा। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि सलमान ने शो को होस्ट करने के लिए अपनी फीस में इजाफा कर दिया है।


इतने करोड़ रुपए लेंगे फीस
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'बिग बॉस 14' के एक एपिसोड में काम करने के लिए सलमान 16 करोड़ रुपए फीस लेने वाले हैं। 'बिग बॉस 13' के लिए उन्होंने 12 से 14 करोड़ रुपए की कीमत वसूली थी। उनका 'बिग बॉस 14' के लिए फीस बढ़ाना कोई नई बात नहीं है। हर नए सीजन के साथ साथ वे अपनी फीस में भी बढ़ा देते हैं। 


डिफरेंट होगा नया सीजन
माना जा रहा है कि 'बिग बॉस 14' बाकी सीजन्स से काफी हटकर होने वाला है। कोरोना की वजह से मेकर्स सावधानी बरतते हुए शो में नजर आने वाले सभी कंटेस्टेंट्स के टेस्ट करवाएंगे। इसके अलावा इस बार शो में मेकर्स कई नए फीचर्स जोड़ने जा रहे हैं जो कि शो को और भी मजेदार बनाएगा। खबरों की माने तो इस बार शो की थीम जंगल होगी। अभी तक शो के लिए जैस्मीन भसीन, अलीशा पंवार, आरुषि दत्ता, आकांक्षा पुरी, आंचल खुराना, साहिल खान और आमिर सिद्धिकी जैसे स्टार्स को अप्रोच किया जा चुका है।