फेमस कॉमेडियन राजीव निगम (rajeev nigam) का 8 नवंबर को जन्मदिन था लेकिन यह दिन उनको जिंदगी भर का दर्द दे गया। दरअसल, इसी दिन राजीव के बेटे देवराज की मौत हो गई। राजीव ने इस बात की जानकारी खुद फेसबुक पर देते हुए पोस्ट लिखी। उन्होंने 9 साल के बेटे के साथ अपनी फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- क्या सरप्राइज बर्थडे गिफ्ट है, मेरा बेटा देवराज आज मुझे छोड़ के चला गया। बिना बर्थडे केक काटे, पगला ऐसा कोई गिफ्ट देता है क्या? उनके बेटे की तबीयत मई 2018 में खराब होनी शुरू हो गई थी। 

मुंबई. फेमस कॉमेडियन राजीव निगम (rajeev nigam) का 8 नवंबर को जन्मदिन था लेकिन यह दिन उनको जिंदगी भर का दर्द दे गया। दरअसल, इसी दिन राजीव के बेटे देवराज की मौत हो गई। राजीव ने इस बात की जानकारी खुद फेसबुक पर देते हुए पोस्ट लिखी। उन्होंने 9 साल के बेटे के साथ अपनी फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- क्या सरप्राइज बर्थडे गिफ्ट है, मेरा बेटा देवराज आज मुझे छोड़ के चला गया। बिना बर्थडे केक काटे, पगला ऐसा कोई गिफ्ट देता है क्या? उनके बेटे की तबीयत मई 2018 में खराब होनी शुरू हो गई थी। उस वक्त सोशल मीडिया पर ज्यादा जानकारी ना देते हुए उन्होंने केवल इतना बताया था कि उनका बेटा वेंटिलेटर पर है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो देवराज दो साल पहले तब बीमार पड़ा था जब वह दोस्तों के साथ खेलकर घर लौटा था। इसके बाद वह कोमा में चले गए थे। बेटे की गिरती सेहत ने राजीव की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। उन्होंने अपनी फिल्म 'हर शाख पर उल्लू बैठा है' की शूटिंग काफी मुश्किलों में पूरी की थी। इस फिल्म की शूटिंग के बाद राजीव ने अपने सफल फिल्मी करियर को ताक पर रखते हुए पूरा फोकस फैमिली पर किया। वह बेटे के पास अपने होमटाउन कानपुर ही जाकर रहने लगे थे। अगस्त 2020 में राजीव को एक और झटका तब लगा था जब उनके पिता का देहांत हो गया था।