'सपना बाबुल का बिदाई' की एक्ट्रेस सारा खान कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए खुद इस बात की जानकारी दी। सारा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा- दुर्भाग्य से आज मैं कोरोनो पॉजिटिव पाई गई हूं!! अधिकारियों और डॉक्टरों ने सलाह दी है कि मैं खुद को घर पर ही क्वारंटाइन कर लूं। मैं अभी ठीक महसूस कर रही हूं और जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रही हूं। 

मुंबई. फेमस शो 'सपना बाबुल का बिदाई' की एक्ट्रेस सारा खान कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए खुद इस बात की जानकारी दी। सारा खान ने बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसके बाद उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। सारा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा- दुर्भाग्य से आज मैं कोरोनो पॉजिटिव पाई गई हूं!! अधिकारियों और डॉक्टरों ने सलाह दी है कि मैं खुद को घर पर ही क्वारंटाइन कर लूं। मैं अभी ठीक महसूस कर रही हूं और जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रही हूं। इससे पहले अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा और फेमस रैपर रफ्तार भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन स्टार्स ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपने कोरोना होने की जानकारी फैन्स के साथ शेयर की थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


इस शो में कर रही काम
सारा इन दिनों संतोषी मां सुनाएं व्रत कथाएं शो में देवी पौलोमी का किरदार अदा कर रही हैं। सारा ने कहा- मैंने कुछ दिनों से शूटिंग से ब्रेक लिया हुआ था क्योंकि मैं अस्वस्थ महसूस कर रही थी, लेकिन फिर मैंने कोविड 19 टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

View post on Instagram


बिदाई से मिली पॉपुलैरिटी
सारा ने स्टार प्लस के टीवी शो बिदाई से पॉपुलैरिटी हासिल की थी। इसी के साथ 2010 में वो सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस' से भी काफी चर्चा में आ गई थी। इस शो में उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड अली मर्चेंट से शादी भी की थी। उन्होंने प्यार तूने क्या किया, एनकाउंटर, ससुराल सिमर का, भाग्यलक्ष्मी, कॉमेडी नाइट्स बचाओ, अकबर बिरबल, कवच.. काली शक्तियों से, वो अपना सा जैसे कई शोज में काम किया है। 

View post on Instagram