जानेमाने कार और वैनिटी वैन डिजाइनर दिलीप छाबड़िया (Dilip Chhabria) को मुंबई की एक अदालत ने पुलिस हिरासत में भेजा है। दरअसल, कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की शिकायत के बाद उन्हें गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया था। कपिल का आरोप है कि वैनिटी वैन डिजाइन करवाने के बदले उन्होंने छाबड़िया को साढ़े 5 करोड़ रुपए का भुगतान किया लेकिन इसके बाद भी उन्हें वक्त पर इसकी डिलीवरी नहीं की गई।

मुंबई। जानेमाने कार और वैनिटी वैन डिजाइनर दिलीप छाबड़िया (Dilip Chhabria) को मुंबई की एक अदालत ने पुलिस हिरासत में भेजा है। दरअसल, कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की शिकायत के बाद उन्हें गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया था। कपिल का आरोप है कि वैनिटी वैन डिजाइन करवाने के बदले उन्होंने छाबड़िया को साढ़े 5 करोड़ रुपए का भुगतान किया लेकिन इसके बाद भी उन्हें वक्त पर इसकी डिलीवरी नहीं की गई। इतना ही नहीं, कपिल से पार्किंग, जीएसटी और अन्य चार्ज के नाम पर अलग से 1 करोड़ रुपए लिए गए थे। बता दें कि इस मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

करीब हफ्तेभर पहले यानी 7 जनवरी को कपिल शर्मा ने मुंबई पुलिस के क्राइम इंटेलीजेंस यूनिट ऑफिस में अपना बयान दर्ज कराया था। अपने बयान में कपिल ने कहा था कि उन्होंने दिलीप छाबड़िया से वैनिटी वैन डिजाइन करने को कहा था, लेकिन पेमेंट किए जाने के बाद भी उन्हें गाड़ी डिलिवर नहीं की गई। कपिल के मुताबिक, उन्होंने वैनिटी का ऑर्डर 3 साल पहले यानी 2017 में दिया था। 

मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे के मुताबिक, कपिल ने दिलीप छाबड़िया को 5.30 करोड़ रुपए वैनिटी वैन डिजाइन करने के लिए मार्च 2017 और 2018 में दिए थे। जुलाई 2018 में छाबड़िया ने 40 लाख रुपए की डिमांड और की थी, क्योंकि तब जीएसटी शुरू हो चुका था। इसके बाद कपिल से 60 लाख रुपए और मांगे तथा पार्किंग के नाम पर 12-13 लाख रुपए का बिल अलग से भेज दिया। 

बता दें कि दिलीप छाबड़िया ने भारत की पहली स्पोर्ट्स कार डिजाइन की थी। इसके अलावा उन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक कई बॉलीवुड सेलेब्स की कारें और वैनिटी वैन डिजाइन की हैं।