ससुराल सिमर का के दूसरे सीजन को हाल ही में लॉन्च किया गया है। दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने दीपिका कक्कड़ और जयति भाटिया के रोल को नहीं बदला था। लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि दीपिका का पत्ता जल्द ही शो से कटने वाला है। 

मुंबई. मोस्ट पॉपुलर टीवी शो ससुराल सिमर का (Sasural Simar Ka) के दूसरे सीजन को हाल ही में लॉन्च किया गया है। कुछ ही समय में ही शो घर-घर में फेमस हो गया। नए सीजन में लीड स्टार्स बदल दिए गए हैं लेकिन दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और जयति भाटिया के रोल को नहीं बदला था। लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि दीपिका का पत्ता जल्द ही शो से कटने वाला है। बता दें कि इस बार शो में राधिका मुथुकुमार सिमर का रोल प्ले कर रही है और उनके साथ लीड रोल में अविनाश मुखर्जी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


मेकर्स कर रहे किरदार पर काम
रिपोर्ट की मानें तो दीपिका कक्कड़ को कुछ ही एपिसोड्स के लिए साइन किया गया था। उन किरदार को खत्म करने के लिए इन दिनों मेकर्स कहानी पर जमकर काम कर रहे हैं। खबरों की मानें तो इस किरदार को फिल्मी अंदाज में खत्म कर दिया जाएगा। शो के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि गीतांजलि सभी के सामने बड़ी सिमर की बेइज्जती करेगी। सिमर अपनी बात रखने की कोशिश करती है लेकिन गीतांजलि उसकी एक भी नहीं सुनती। ऐसे में सिमर के पास घर छोड़ने के अलावा कोई और ऑप्शन नहीं होता। 

View post on Instagram


पर्सनल लाइफ एन्जॉय कर रही दीपिका
टीवी शो ससुराल सिमर का के सेट से दोस्त बने दीपिका और शोएब इब्राहिम 2013 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। 5 साल तक डेटिंग के बाद कपल ने एक होने का फैसला किया था। दोनों ने 22 फरवरी, 2018 को शोएब के होमटाउन मौदहा (कानपुर के पास) में शादी की थी। वे इन दिनों फैमिली लाइफ एन्जॉय कर रही है। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और आए दिन अपनी फोटोज शेयर करती रहती है।