बड़े अच्छे लगते है सीजन 2 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स शो को जल्द लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहे हैं। एकता कपूर का ये शो अगस्त के आखिरी हफ्ते तक लॉन्च हो जाएगा। 

मुंबई. टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो बड़े अच्छे लगते है (Bade Acche Lagte Hain) ने घर-घर में जगह बना ली थी। अब एकता कपूर (Ekta Kapoor) इस शो के दूसरे सीजन को लेकर आ रही है। हाल ही में खबर आई थी कि शो के दूसरे सीजन में दिशा परमार (Disha Parmar) लीड रोल प्ले करेगी। उनके साथ नकुल मेहता (Nakuul Mehta) नजर आएंगे। शो बड़े अच्छे लगते हैं 2 के जरिए दिशा 8 साल बाद नकुल के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। इससे पहले दोनों ने प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा सीरियल में साथ काम किया था। इसी बीच बड़े अच्छे लगते है सीजन 2 को लेकर एक खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स शो को जल्द लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहे हैं। टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एकता कपूर का शो अगस्त के आखिरी हफ्ते तक लॉन्च हो जाएगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


रिपोर्ट्स की मानें तो पिछली बार की तरह इस बार भी शो को सोनी टीवी पर ऑनएयर किया जाएगा। प्यार पर जोर नहीं सीरियल जल्दद ही बंद होने वाला और इसका स्लॉट एकता के शो को दिया जा चुका है। हालांकि, अभी तक यह बात क्लियर नहीं हुई है कि शो किस तारीख से शुरू होगा। बता दें कि इस शो के लिए पहले दिव्यांका त्रिपाठी को भी एप्रोच किया गया था लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया।