'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta ka ooltah Chashmah) के फैंस लंबे वक्त से शो में दया बेन यानी दिशा वाकाणी के लौटने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि मेकर्स ने अब नई दया बेन ढूंढ ली है और यह रोल कोई और नहीं बल्कि 'ये है मोहब्बतें' में काम कर चुकी दिव्यांका त्रिपाठी निभाने वाली हैं। हालांकि, जब ये खबर दिव्यांका तक पहुंचीं तो उन्होंने इस खबर पर हंसते हुए रिएक्शन दिया।

मुंबई। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta ka ooltah Chashmah) के फैंस लंबे वक्त से शो में दया बेन यानी दिशा वाकाणी के लौटने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि मेकर्स ने अब नई दया बेन ढूंढ ली है और यह रोल कोई और नहीं बल्कि 'ये है मोहब्बतें' में काम कर चुकी दिव्यांका त्रिपाठी निभाने वाली हैं। हालांकि, जब ये खबर दिव्यांका तक पहुंचीं तो उन्होंने इस खबर पर हंसते हुए रिएक्शन दिया और इसे महज एक अफवाह बताया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिव्यांका ने एक इंटरव्यू में कहा कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर असित मोदी से दयाबेन के किरदार को लेकर उनकी कोई बात नहीं हुई है। ये खबर पूरी तरह से गलत है।
बातचीत में जब दिव्यांका से पूछा गया कि अगर उन्हें यह किरदार ऑफर किया जाता है तो क्या वो इसे करेंगी? इस पर एक्ट्रेस ने कहा- ये एक बेहतरीन शो है, जिसकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं इस रोल को करने के लिए एक्साइटेड हूं। मैं फ्रेश कॉन्सेप्ट्स और नई चुनौतियों की तलाश में हूं।

बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी हाल ही में साउथ अफ्रीका के केपटाउन से 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' की शूटिंग पूरी करके लौटी हैं। इससे पहले खबर आई थी कि दिव्यांका अपने पति विवेक दहिया के साथ बिग बॉस के नए सीजन में भी पार्टिसिपेट कर सकती हैं। हाालांकि, इस पर अभी दिव्यांका की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

दिव्यांका ने 2006 में किया एक्टिंग डेब्यू : 
बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक की शादी 8 जुलाई, 2016 को भोपाल में हुई थी। दिव्यांका का होमटाउन भोपाल में ही है, जबकि विवेक दहिया चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। करियर की बात करें तो दिव्यांका ने सीरियल 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' (2006) के जरिए छोटे परदे पर कदम रखा। इसके बाद वे अब तक कई सीरियल कर चुकीं हैं। वहीं उनके पति विवेक दहिया को 'ये है आशिकी' और 'एक वीर की अरदास वीरा' में भी देखा जा चुका है। इसके साथ ही वो 'ये है मोहब्बतें' के साथ-साथ 'कवच : काली शक्तियों' में भी अहम रोल प्ले कर रहे हैं।